विधानसभा मुख्यालय बेलतरा में शांति पूर्वक होली संपन्न ।
बेलतरा – शांति समिति बैठक में जिस तरह से थाना प्रभारी श्री चौहान के द्वारा विधानसभा बेलतरा क्षेत्र की निगरानी एवं पुलिस व्यवस्था गस्त की जिम्मेदारी लेते हुए जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर आस्वस्थ किया था

जिसके फल स्वरूप क्षेत्र में शांतिपूर्वक माहौल देखने को मिला। साथ ही उनके द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी की गई जिससे क्षेत्र में शांति पूर्वक होली त्योहार मनाई गई। क्षेत्र में न ही कोई गिला शिकवा विवाद अप्रिय घटना की खबर सामने आयी। बेलतरा प्रेस क्लब के समस्त सदस्यों ने भी मुलाकात कर बेलतरा क्षेत्र की सुव्यवस्थित ध्यान रखने हेतु थाना प्रभारी से चर्चा कर सहयोग की अपेक्षा की थी जिसका एक अच्छा प्रतिशाद बेलतरा क्षेत्र को मिला।

