सूर्यवंशी पर्वत दान स्मृति समारोह का कलश यात्रा निकाली गई , हजारों की संख्या में जुटे सामाजिक लोग।
भरारी – सूर्यवंशी पर्वत दान स्मृति महोत्सव का आज शुभारंभ हुआ बुढादेव मंदिर प्रांगण सूर्यवंशी स्थल में पूजा कर कलश यात्रा निकली जो बड़ी बाजार से होते हुए महामाया मंदिर पहुंचा जहां पर महरैया सरोवर से जल भरकर वहां से वापस समारोह स्थल पहुंचा। जहां पर हजारों की तादाद में समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे। कलश में यात्रा में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, रतनपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ,सूर्यवंशी

समाज के पूर्व महासचिव साखन दर्वे , स्वराज कला मंच के अध्यक्ष लखनलाल टेंगवर ,उपाध्यक्ष रामायण सूर्यवंशी, संरक्षक राम अवतार सूर्यवंशी, सचिव ओम शंकर लिबर्टी , भगतसिंह दर्वे, रविन्द्र गढ़ेवाल,स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरहा गांव के प्राचार्य रामाधार लाश्कर, मनोज खरे के साथ पंडित देव कुमार राजगीर, श्याम कार्तिक डहरिया ,नागेंद्र दयाल पत्रवाणी ,रामसनेही अयंगर ,मथुरा प्रसाद ,सरवन सिंह, हेमंत सूर्यवंशी, रामप्रसाद, रोहित खरे ,बनवारी सूर्यवंशी ,शैलेंद्र भास्कर, नीलकमल, वहीं महिला समिति के अध्यक्ष श्रीमती आशा सूर्यवंशी ,सचिव श्रीमती अनीता सूर्यवंशी, श्रीमती सुभद्रा सूर्यवंशी ,श्रीमती सुशीला राजगीर , शालिनी सूर्यवंशी ,गायत्री और मंदाकिनी, सुशीला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुए।

मेधावी छात्रा कुमारी रश्मि सम्मानित हुए
मेधावी छात्रा कुमारी रश्मि सम्मानित हुए
कक्षा 12वीं में टॉप टेन आने पर दस हजार देने की घोषणा
सूर्यवंशी पर्वत दान स्मृति महा महोत्सव में ग्राम परसदा के कुमारी रश्मि सूर्यवंशी को कक्षा 10 वीं में 90% अर्जित करने पर स्वराज कला मंच द्वारा मंचस्थ अतिथियों के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर प्राचार्य जरहागांव रामाधार लाश्कर के द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा 12वीं में समाज के कोई भी छात्र-छात्राएं टॉप 10 में स्थान प्राप्त करता है तो उन्हें₹10000 पुरस्कार देने की घोषणा की।
होगा वहीं द्वितीय दिवस आदर्श सामूहिक विवाह का कार्यक्रम में 11 जोड़े वर वधू का विवाह संपन्न होगा वा जनप्रतिनिधियों का सम्मान कला सम्मान उत्कृष्ट सेवा सम्मान कार्यक्रम भी होना है

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में तोखन साहू सांसद बिलासपुर केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में धरमलाल कौशिक बिल्हा विधायक ,धर्मजीत सिंह ठाकुर तखतपुर विधायक,अमर अग्रवाल बिलासपुर विधायक,सुशांत शुक्ला बेलतरा विधायक, सोमनाथ यादव राजेश सूर्यवंशी जिला अध्यक्ष बिलासपुर के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होना है इस कार्यक्रम में सभी स्वजन पहुंच कर अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाएं , दोवह आप सभी सादर आमंत्रित है।
रविन्द्र गढ़ेवाल की रिपोर्ट

