Lsu एवं जनहित संस्था के कोर ग्रुप बैठक में किसानों -ग्रामीणों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ अदालती कार्रवाई करने चर्चा निर्णय हुआ।
आज दिनांक - 22/03/25 को लोक सिरजनहार यूनियन (LSU) के ऑफिस बिलासपुर में LSU एवं शोषण-पीड़ित जन समुदाय को विधिक सहयोग देने वाली प्रतिबद्ध प्रसिद्ध संस्था "जनहित" के कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में उन मामलों को जिस पर LSU सरकार एवं कार्पोरेट की लूट ठगी के खिलाफ जन आंदोलन संगठित कर रहा है। उन मामलों को अदालत में भी ले जाने का हुआ प्

राथमिक तौर पर किसानों की जमीनों को ठगी कर हड़पने ग्रामीणों की बस्ती को उजाड़ने वाले कुछ मामलों के (बलौदाबाजार एवं बिलासपुर जिले के मामलों ) अदालत में ले जाने की तैयारी करने कार्यवाही टीम बनाया गया। बैठक में LSU व जनहित के प्रमुख साथी लखन सुबोध, एड. शालिनी गेरा, एम डी सतनाम , शमा, रूपदास टंडन, विरेन्द्र भारद्वाज , नेतराम खाण्डे, श्यामचंद मिरी, लीलावती बंजारे, मिलूराम ध्रुव रामस्वरूप यादव उपस्थित रहे ।

