44 साल सेवा पूरा कर बिजली विभाग से हुए सेवानिवृत्त,दी विदाई ।
बेलतरा- बेलतरा से दुर्गेश जायसवाल बिजली विभाग में अपनी सेवा कार्य का 44 साल पूरा कर आज दिनांक 31 मार्च 2025 को कोरबा जिले के पाली लाइन सहायक ग्रेड 2 से सेवा निवृत हुए हैं।
कार्यालय कनिष्ठ अभियंता पाली में विदाई समारोह के अवसर पर कनिष्ठ अभियंता सुरेश ठाकुर तिलक लगाकर एवं फूल गुलदस्ता भेंट कर उनकी शेष जीवन स्वस्थ एवं दीर्घायु के लिए शुभकामनाएं बधाई दी। इस अवसर पर समस्त स्टाफ भी मौजूद रहे एवं सभी ने बधाई भेंट कर उनके आने वाले जीवन स्वस्थ रहने की कामना की।


