शाखा प्रबंधक द्वारा समिति में नियम विरुद्ध कमीशन की कटौती

0

शाखा प्रबंधक द्वारा समिति में नियम विरुद्ध कमीशन की कटौती

बिलासपुर- शाखा सरकंडा के तहत् चार समितियां बिरकोना, सरकंडा नगोई, एवं पौसरा है। धान खरीदी वर्ष 2024-25 में शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी की गई थी। समिति में पदस्थ प्रभारी संस्था प्रबंधक एवं समिति के प्राधिकृत के द्वारा प्रस्ताव कर धान खरीदी कार्य में हुए खर्च का राशि आहरण करने शाखा सरकंडा में प्रस्ताव एवं बिल 03.03.2025 को प्रस्तुत किया गया। जिस पर समिति के खाते से राशि आहरण के एवज में शाखा सरकंडा के शाखा प्रबंधक ओजस्वी बिसेन द्वारा समिति बिरकोना, सरकंडा, नगोई एवं पौसरा से 5.50% राशि केशियर से कटौती कराकर भूगतान किया गया। कर्मचारियों द्वारा केशियर से पूछा गया कि राशि क्यों कटौती किए हो, तो केशियर द्वारा बताया गया की शाखा के शाखा प्रबंधक ओजस्वी बिसेन द्वारा मुझे राशि कटौती कर भूगतान के लिए बोला गया है। समिति बिरकोना, सरकंडा, नगोई एवं पौसरा से लगभग 9.00 (नौ लाख) रूपये कटौती की गई है, जो पूर्णतः गलत है,

समिति के कर्मचारियों से भी पूछा जा सकता है एवं शाखा कार्यालय में लगा सी.सी.टी.वी. पर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है, देखा जा सकता है।
सरकंडा शाखा प्रबंधक ओजस्वी बिसेन का कहना है आरोप असत्य निराधार है बदले और तबादला कराने के दृष्टिकोण से यह सब किया गया है । इनके ऊपर पूर्व से बहुत आरोप लगे हुए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed