बेलतरा में बिना साइकिल मिले स्कूल की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्राओं : दो वर्ष से छात्राओं को नहीं मिली साइकिल
शिक्षा में स्कूल की दूरी बांधा न बने। इसके लिए सरकार ने छात्राओं को साइकिल देने की योजना बनाई थी। तीन किलोमीटर दूर से अधिक दूरी वाले छात्राओं को साइकिल वितरित की जाती है। लेकिन बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बेलतरा हायर सेकेंडरी स्कूल में पिछले दो साल से स्कूल में साइकिलों का वितरण नहीं किया गया। खास बात यह है कि कई छात्राओं तो बिना साइकिल मिले ही स्कूल की पूरी पढ़ाई कर चुके और कॉलेजों में भी दाखिला ले लिया गया है। छात्राओं ने बताया कि बेलतरा में हायर सेकेंडरी स्कूल है। यहां पर कक्षा नवमी में ही ज्यादातर विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। कक्षा छठवीं और नवमी में प्रवेश लेने के दौरान साइकिल देने का शासन का प्रावधान है। लेकिन उन्हें अभी तक साइकिल नहीं मिली है। वह 2 से 5 किलोमीटर पैदल चलकर ही स्कूल आ रहे हैं। इसके लिए वह एक घंटा पहले घर से स्कूल के लिए निकलते हैं। और एक घंटा बाद घर पहुंचते हैं। साला समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी जयसवाल इस संबंध में कहा कि बेलतरा प्राचार्य खुद नहीं चाह रही है की स्कूल में साइकिल का वितरण हो। इस मामले में मैंने क्षेत्र के विधायक एवं जिला शिक्षा को भी अवगत कर चुका हूं। उक्त मामले पर डीईओ का भी यही कहना है। डीईओ ने कहा कि स्कूल की प्राचार्य ही सायकल नहीं ले जा रहीं हैं।
मंगवाएंगे सायकल
सायकल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध नहीं होने के कारण सायकल नहीं आ आई है। अप्रैल के अंत तक किसी भी हालत में साइकिल मंगवाऊंगी
कावेरी यादव प्राचार्य

