विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा मनोज पटेल को जनपद पंचायत बिल्हा का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर

उमलेश जायसवाल बेलतरा :- संयुक्त बेलतरा विधानसभा मंडल के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री मनोज पटेल को विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी द्वारा जनपद पंचायत बिल्हा का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। श्री पटेल संगठन में लंबे समय से विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं। वे पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री, युवमोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम चोरहादेवरी के सरपंच रह चुके हैं। वर्तमान में वे मंडल कोषाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। श्री मनोज पटेल को नियुक्ति पत्र सौंप कर अपना प्रतिनिधि नियुक्त किये है।

जनपद पंचायत बिल्हा के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर मनोज पटेल ने कहा कि भाजपा में ही संभव है कि एक छोटे से बूथ स्तर के कार्यकर्ता का मान बढ़ाया जाता है। उन्होंने विधायक सुशांत शुक्ला का आभार जताते हुए कहा कि मुझे जो बिल्हा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों का दायित्व मिला है इसका निस्वार्थ भाव से कार्य व सेवा करूंगा। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का मेरा पूरा प्रयास सदैव रहेगा। मनोज की नियुक्त पर बेलतरा विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष मणिदास मानिकपुरी, मनीष कौशिक, सोनू रत्नाकर श्रीवास, हरिओम पवन कश्यप ने हर्ष जताया है।
मनोज पटेल को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष भाजपा बिलासपुर ग्रामीण श्री मोहित जायसवाल, जिलाध्यक्ष शहर बिलासपुर श्री दीपक सिंह ठाकुर,
जिला पंचायत सभापति अनुसुईया जागेन्द्र कश्यप, साथ ही शंकर दयाल शुक्ला, प्रणव शर्मा , विजयधर दिवान , उमेश गौरहा, राजेन्द्र अग्रहरि, पेशिराम जायसवाल, राजेश दुबे, उमलेश जायसवाल, आशीष पटेल, सुनील श्रीवास, गंगा साहू, विधानसभा के चारो मंडल अध्यक्ष एवं विधानसभा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण आदि ने उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर श्री पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सभी ने विश्वास जताया कि श्री मनोज पटेल जनसेवा की भावना से कार्य करते हुए विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
