बेलगहना में सिंचाई विभाग बिना सुचना बोर्ड लगाए करा रहा एनीकेट निर्माण

0

रतनपुर से रवि ठाकुर के रिपोर्ट

रतनपुर—– सिचाई विभाग पेंड्रा डिवीजन द्वारा बेलगहना के गंगा नगर में एनीकट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। प्रारंभ करने से पहले कार्य स्थल में सूचना पटल लगाया जाता है, लेकिन विभाग द्वारा यहां निर्माण कार्य से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है। इससे लोगों को एनीकेट के लागत की जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं विभाग के अधिकारी भी इस ओर ध्यान नही दे रहे है जिस वजह से ठेकेदार निर्माण कार्य मे मनमानी कर रहा है ।

आपको बता दे कि सिचाई विभाग द्वारा कोटा विकाशखण्ड अंतर्गत बेलगहना में एनीकेट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। प्रारंभ करने से पहले कार्य स्थल में सूचना पटल लगाया जाता है, लेकिन विभाग द्वारा यहां निर्माण कार्य से संबंधित कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। जबकि कोई भी शासकीय कार्य प्रारंभ करने से पहले वहां पर कार्य का नाम, सड़क की लंबाई, प्रशासनिक स्वीकृति राशि, अनुबंधक का नाम, अनुबंध क्रमांक, दर, कार्य प्रारंभ एवं कार्य पूर्ण होने की तारीख, उपअभियंता का नाम एवं मोबाइल नंबर, कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी का नाम एवं मोबाइल नंबर की जानकारी प्रदर्शित करना होता है

ताकि निर्माण कार्य में पारर्दर्शिता बनी रहे और लोग गड़बड़ी की शिकायत संबंधित अधिकारी से कर सकें। मगर यहां तकनीकी विवरण का कोई भी सूचना पटल नहीं लगाया गया है। यहाँ एनीकेट निर्माण कार्य के बारे ग्रामीणों को पता ही नहीं कौन से विभाग का है ,

कितनी लागत राशि से बन रही है और कब से कब तक एनीकेट बनाकर देना है

जिम्मेदार क्या कहते है —- ——

अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन बेलगहना का कहना है कि अभी अभी पोस्टिंग हुई है देखकर सूचना बोर्ड लगवाता हु ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed