सुशासन तिहार:आम जनता की समस्याओं के निराकरण का एक सशक्त माध्यम: सुशांत शुक्ला ।

0

उमलेश जायसवाल बेलतरा / युवा लोकप्रिय विधायक सुशांत शुक्ला ने मेलनाडीह मे कहा कि जनता समस्याओं के त्वरित निराकरण का कार्य एलर्ट मोड पर जारी रखें, हमारी सरकार ने सुशासन को सर्वोच्च स्थान पर रखा है, प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यभार सम्हालने के पश्चात् राज्य में एक बार फिर सुशासन स्थापित हुआ है, भ्रष्ट्राचार मुक्त शासन प्रशासन की संकल्पना को मूर्त रूप मिला है, हम सबको मिलकर इसे निरंतर बनाए रखना है।

तीसरे चरण में कोटा विकासखंड मेलनाडीह और कर्रा मे ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित हुआ . शिविरों में आमजन को उनके आवेदन की स्थिति से अवगत कराया जाएगा, तथा यथासंभव आवेदन का त्वरित निराकरण भी वहीं किया जाएगा.शेष समस्याओं का निराकरण एक माह के भीतर कर सूचना दी जाएगी मेलनाडीह में सुशासन तिहार का आयोजन आज स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच शिविर लगा सपन्न हुआ । इस दौरान सुशांत शुक्ला ने इस शिविर को लोगों के समस्याओं के समाधान को शिविर बताया।
मेलनाडीह स्कूल प्रांगण में सुशासन तिहार
कोटा विकासखंड द्वारा लगाये गये शिविर स्थल पर लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी और सरस्वती माता के छाया चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला ने योजनाओं की दी जानकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह शिविर शासन की एक अभिनव पहल है, जो ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर ही हल करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने शिविर में शामिल लोगों से कहा कि सभी विभागों के अधिकारी स्टॉल लगाकर उपस्थित हैं। जहां आप अपनी समस्याएँ लेकर पहुँच सकते हैं और समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने पीएम आवास योजना के तहत प्राप्त आवेदनों को तत्काल स्वीकृति प्रदान करने के लिये एस डी एम, सीईओ को निर्देशित किया। जो योजनाए संचालित है या हो रही है वो हर घर तक पहुंचाना हमारा मकसद है,


विशेष आकर्षण इस शिविर, कार्यक्रम के मुख्य अतिथी सुशांत शुक्ला ने बच्चों को अन्नप्राशन रश्म शिविर मे निभाया, पंचायत मेलनाडीह सुशासन तिहार मे महिला बाल विकास द्वारा लगाए स्टाल और विभाग आंगनबाड़ी मे उपस्तिथत नेनिहाल बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कर उनका मुँह झूठाई कर खीर से उनका मुँह मीठा कराया गया,,
कार्यक्रम मे स्वास्थ्य विभाग, विधुत विभाग, परियोजना महिला बाल विकास, शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग, यातायात विभाग,रतनपुर थाना स्टॉफ, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग,ग्राम पचायत , क़ृषि उपज मंडी, विपडन विभाग, भारतीय स्टेट बैंक क्योंस्क शाखा, अन्य सभी तरह के स्टाल लगा पूरी जानकारी सभी तक पहुंचाई गई, तहसील विभाग द्वारा आय, जाती, निवास सहित पट्टा वितरण भी किया गया. जबकि, आदिमजाति सेवा सहकारी समिति कर्रा के द्वारा नये कृषकों को केसीसी की स्वीकृत राशि प्रदान किया गया. विकासखंड स्तर के सभी विभागों द्वारा अपनी योजनाओं के तहत हितग्राहियों का निराकरण किया गया। हितग्राहियो को विशेश रूप से जरूरत का समान मुहैया कराया गया,

अधिकारियों ने दी विभागों की जानकारी सभी विभागों के स्टॉल के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनसे योजना का लाभ लेने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के आधार कार्ड निर्माण और जाति प्रमाण पत्र जैसी दस्तावेजी प्रक्रिया की भी जानकारी दी और अधिक से अधिक शासन योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
सुशासन तिहार के शिविर में विभागीय स्टॉल का उद्देश्य है कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। इन स्टॉल पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं और लोगों को योजना और सेवाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त, इन स्टॉल पर लोगों से आवेदन भी लिए जाते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयास किए जाते हैं।


.
उपस्थित अतिथियों मे, उमेश गौरहा, मनोज पटेल विधायक प्रतिनिधि, कोटा जनपद अध्यक्ष सूरज साधे लाल,उपाध्यक्ष मनोहर राज, जनपद सदस्य श्रीमती ऊषा राजेश कश्यप ( सभापति स्वच्छता ), नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, उपाध्यक्ष बीनू निराला,मंडल अध्यक्ष रतनपुर बबलू कश्यप,तिरिथ यादव, रामलखन जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, उप सरपंच लक्ष्मी प्रधान, अंबरीश नेताम, विक्की श्रीवास, सुनील श्रीवास, अनिल श्रीवाश, ज्वाला कौशिक मंडल महामंत्री रतनपुर, रतनपुर पार्षद सूरज पटेल, इंदु यादव, मनीदास,धीरेन्द्र गरेवाल सरपंच, बंटी बैसवाड़े, गंगासाहू, रामप्रसाद विक्की, भरत कश्यप, सुनील श्रीवास, लक्ष्मी प्रधान उपसरपंच मेलनाडीह, अम्बरीष सिंह नेताम, भूपेंद्र यादव, चंद्रप्रकाश, हिमांशु यादव, उमेंद्र चेतना, कीर्ति मरकाम, संतोषी बाई, प्रवेश कोल, वीरेंद नेताम एंवम बेलतरा क्षेत्र के अन्य सम्मानीय गणमान्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस सुशासन तिहार शिविर कार्यक्रम के सफल संचालन की भूमिका प्रमुख रूप से मंच संचालन शिक्षक मनीष पांडे व् आयोजक मेलना डीह, कर्रा ग्रामवासियो मे सरपंच कर्रा बंटी वैस्वाड़े, मेलना डीह सरपंच धीरेन्द्र गढ़वाल, मेलना डीह जाली सरपंच नीता देवी, नवगांव कर्रा सरपंच पुष्पा मधुकर, सीस सरपंच कामिनी माथुर, रमदेई सरपंच टीकाराम महिलाँगे, पोंडी सरपंच सावित्री राज, लालपुर सरपंच ममता, मोहदा पुनिता राज व् सभी ग्राम पंचायत के सचिव मे मेलनाडीह सचिव मेघनाथ सुमन,, कर्रा सचिव रामेश्वर केवर्त, सीस सचिव कुमार मरावी, नवागांव मो सचिव रंजीत महादेवा, लालपुर सचिव छोटे लाल श्यामले, जाली सचिव शिव कुमार कश्यप, नवागांव कर्रा सचिव जयंत काक्षी, मोहदा सचिव हकीम मोहम्मद के साथ अन्य पंचायतो के सरपंच सचिव सभी रहे मौजूद साथ ही आसपास ग्राम पंचायत के सम्मानीय नागरिक सहित
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एंवम गांव वाले उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed