पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने दुर्ग संभाग के हड़ताल में शामिल होकर दिया समर्थन , 30 जून तक संघ की मांगे पूरी नहीं होने पर रायपुर सीएम निवास घेराव करने होंगे बाध्य ।

0

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने दुर्ग संभाग के हड़ताल मे शामिल होकर दिया समर्थन l

30 जून तक संघ की मांगी पूरी नहीं होने पर रायपुर सीएम निवास घेराव करने होंगे बाध्य l

6 जुलाई को प्रदेश स्तरीय बैठक में रायपुर मुख्यमंत्री निवास, विधानसभा, मंत्रालय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय घेराव की तैयारी को लेकर बनेगी रणनीति।

नेवसा — छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पिछले 15 वर्षों से 43301 स्कूल सफाई कर्मचारी कार्यरत है स्कूलों में केवल 2 घंटे साफ सफाई करना निर्धारित है। परंतु अधिकांश स्कूलों में भृत्य,चपरासी नहीं होने के कारण उनके सभी काम कर्मचारियों को करना पड़ता है। काम के एवज में केवल प्रतिमाह 3000 से 3400 रु मानदेय भुगतान किया जाता है। जो कि इस महंगाई भरे दौर में इतने कम रुपए में अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पाते हैं। संघ की मांगों को लेकर पिछले 15 वर्षों से मांग करते आ रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घोषणा पत्र में 50% वेतन वृद्धि और संघ की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। जो कि आज पर्यंत तक मांगे पूरी नहीं होने के कारण संघ के कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
पूर्व में रमन सरकार के द्वारा 3200 स्कूलों को युक्ति युक्त करण के तहत मर्ज किया गया जिसके चलते 3200 कर्मचारी बेरोजगार हो गए थे।

सन 2014 में स्कूलों में 4 घंटे कार्य लेकर प्रति माह 2586 दिया जा रहा था जिसे कटौती कर दो घंटे काम लेकर 1250 रुपए भुकतान किया जाने लगा।
वर्तमान में साय सरकार के द्वारा 10463 स्कूलों को बंद कर रही है जिसके करण 10463 सफाई कर्मचारी 15 वर्ष काम करने के पश्चात बेरोजगार हो जाएंगे।
जबकि स्कूलों में 15 वर्ष सेवा रक्त होने पर आज कर्मचारियों की उम्र 40 से 50 वर्ष हो चुकी है। एक तरफ सरकार बेरोजगार कर रही है दूसरी तरफ इन्हें उम्र अधिक होने के कारण नौकरी भी नहीं मिलेगी।
अगर यह मोदी जी के अच्छे दिन है तो ऐसे अच्छे दिन हमें नहीं चाहिए

इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के सरकार के द्वारा मानदेय में कटौती करके शोषण किया गया।
जबकि पूर्व में कांग्रेस के भूपेश सरकार के द्वारा मानदेय में ₹800 वृद्धि किया गया था और कोरोना काल के दो वर्ष का मानदेय भुगतान किया गया था। साथ ही कोरोना में मृत्यु कर्मचारियों की जगह उनके परिवार के सदस्यों को नौकरी दिया गया था।
वहीं दूसरी ओर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के दुर्ग संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन मानस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी हड़ताल धरना प्रदर्शन में शामिल होकर संघ की मांगों को समर्थन दिया। प्रमुख रूप से उपस्थित संघ के संरक्षक सुशील सन्नी अग्रवाल, राकेश ठाकुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुर्ग, धीरज बागलीवाल पूर्व महापौर, आर्यन वर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कांग्रेस के अन्य साथीगण उपस्थित थे।

संघ का प्रांतीय बैठक 6 जुलाई को रायपुर में आयोजित किया जाएगा जिसमें रायपुर मुख्यमंत्री निवास
घेराव, विधानसभा घेराव, मंत्रालय घेराव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय घेराव, कि रणनीति तैयार की जाएगी।

संघ की मांग:=पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाए ,युक्ति युक्त करण के तहत स्कूल सफाई कर्मचारी सदस्यों का समायोजन किया जाए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed