मोर गांव,मोर पानी “अभियान पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न ।

0

*”मोर गांव, मोर पानी” अभियान पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न*
पवन मिरी के साथ राधेश्याम कोरी की खास रिपोर्ट…
*बेलतरा-* “मोर गांव, मोर पानी” अभियान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया गया एक जल संरक्षण अभियान है, जिसका उद्देश्य है जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना. इस अभियान के तहत, गांवों में जल संरक्षण के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं, जैसे कि सोखता गड्ढा बनाना, रिचार्ज पिट बनाना, और बोरी बांध का निर्माण करना है।

इसी कड़ी में आज ग्राम अकलतरी वि.ख.बिल्हा अंतर्गत महाअभियान,भु-जल संरक्षण द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया
जिसमें मुख्य अतिथि सम्मानिय विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि उमेश गौरहा, मंडल प्रभारी शंकर दयाल शुक्ला,मंडल अध्यक्ष मणिदास मानिकपुरी, जागेंद्र कश्यप , महामंत्री भरत कश्यप, मनोज पटेल, सुनील श्रीवास, जनपद सदस्य मति सुरेखा पटेल, सरपंच श्रीमति अरूंधति रामझुल धीवर, जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष संयोगिता रज्जु कश्यप, SDO अमिताभ कश्यप, BRC देवी चन्द्राकार, निरज तिवारी, श्रीमति दीप्ती तिवारी, उपमंत्री अनिल भारतीय, श्रीमति पुर्वा गुप्ता, तकनीकी सहायक सुश्री कामिनी वर्मा, साधराम धीवर, अनिल देवांगन, उतरा कश्यप, धनंजय यादव पंच गण भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी कि उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed