बेलतरा क्षेत्र से 0 3 लोगों का जिला खनिज न्यास शासी परिषद में मनोनयन, क्षेत्र में खुशी का माहौल,दी बधाई।
*बेलतरा क्षेत्र से 03 लोगों का जिला खनिज न्यास शासी परिषद में मनोनयन*
*क्षेत्र में खुशी का माहौल, दी बधाई*
पवन मिरी के साथ राधेश्याम कोरी की खास रिपोर्ट
*बेलतरा-* भारतीय जनता पार्टी के बेलतरा क्षेत्र से तीन लोगों का नियुक्ति बिलासपुर जिला खनिज न्यास शासी परिषद का सदस्य में मनोनयन हुआ है। जिसमें बेलतरा ग्राम पंचायत (बरभाठा) से कृष्ण कुमार यादव, बसहा पंचायत से बुद्धेश्वर कश्यप,और मंजूर पहरी पंचायत से श्रीराम नेताम हैं
1. कृष्ण कुमार यादव

यह तीनों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधायक सुशांत शुक्ला सहित पूरे भाजपा पार्टी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए गौरव की बात है। वे खनिज प्रभावित क्षेत्रों के सतत विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि – सरकार और संगठन द्वारा सौंपे गए उत्तरदायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से करेंगे। क्षेत्र से इन तीनों की नियुक्ति से क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है। पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है।
2. बुद्धेश्वर कश्यप

साथ ही उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। जिला खनिज न्यास एक वैधानिक संस्था है। यह खनन प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय सुधार के – लिए कार्य करती है। इसका उद्देश्य खनन से उत्पन्न प्रभावों को कम करना है। – साथ ही प्रभावित ग्रामीणों को बेहतर जीवन सुविधा देना है।
3. श्री राम नेताम

शासी परिषद के सदस्य के रूप में कृष्ण कुमार यादव, बुद्धेश्वर कश्यप और श्री राम नेताम पर योजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी रहेगी। वे हितग्राहियों की समस्याएं शासन तक पहुंचाएंगे।

