लंकेटर तालाब रास्ते की मरम्मत, स्कूल बाउंड्री वाल और भुमि आबंटन न होने पर सर्वीगीण उत्थान संगठन ( SUS) के द्वारा जन आंदोलन संगठित किया जाएगा ।

0

*लंकेटर तालाब रास्ते की मरम्मत, स्कूल बाउंड्री वाल और भूमि आबंटन न होने पर सर्वांगीण उत्थान संगठन(SUS) के द्वारा जनआंदोलन संगठित किया जाएगा।*दिनांक 07 जुलाई 2025 को सरपंच प्रतिनिधि श्रीमान श्रवण कुमार पाटले और जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्रीमती प्रतिमा पाटले क्षेत्र क्रमांक –19 जनपद पंचायत अकलतरा को लिखित आवेदन देने और दोनों जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के खिलाफ ग्राम पचरी (कटनई )के ग्रामवासियों ने कड़ा रुख अपनाया है। लंकेटर तालाब जाने वाले रास्ते की मरम्मत एवं अवैध रूप से स्कूल के बाउंड्री वाल में बसे लोगों को वैकल्पिक भूमि आबंटन, और ग्राम स्कूल के सीमांकन व बाउंड्री निर्माण की मांग को लेकर मौखिक शिकायत पर अनदेखा करने पर लिखित आवेदन दिया गया,इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस लापरवाही ने ग्रामवासियों को आक्रोशित कर दिया है, और वे सरपंच व जनपद सदस्य को कटघरे में खड़ा करते हुए जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
लंकेटर तालाब का रास्ता, जो मनरेगा के तहत पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित था, रामलाल भारद्वाज द्वारा की गई खुदाई के कारण गड्ढों में तब्दील हो गया है। जानकारों का कहना है कि रास्ते को खोदने के लिए सरपंच ने रामलाल को परमिशन दिया है,इससे ग्रामीणों को खेती-बाड़ी और तालाब के उपयोग में भारी कठिनाई हो रही है, साथ ही जान-माल की हानि का खतरा बना हुआ है। ऐसी लापरवाही के कारण नहर के नीचे मुख्य मार्ग में चौड़ी सड़क नहीं होने से एक नवयुवक रंजीत कुर्रे का मौत हो गया है, जिसे सरपंच और अन्य जनप्रतिनियों द्वारा अनदेखा कर दिया गया है। यह मुख्य मार्ग मौत का मार्ग बनते दिख रहा है।
इसके अतिरिक्त, ग्राम स्कूल में बाउंड्री न होने के कारण स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का खतरा बढ़ गया है, जिससे बच्चों की शिक्षा और खेल की व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ रहा है।
स्कूल में बाउंड्री वाल नहीं होने से वहां खुलेआम जुआ और कच्ची (महुआ) शराब का अड्डा बना हुआ है। जिससे बच्चों के शिक्षा पर नशे और जुआ का लत लगने के आसार झलक रहा है।
SUS ने सरपंच और जनपद सदस्य को चेतावनी देते, यदि अगले **17 दिनों** (अर्थात् 30 जुलाई 2025 तक) के भीतर रास्ते की मरम्मत, भूमि आबंटन और स्कूल बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे सामूहिक रूप से धरना-प्रदर्शन और अन्य लोकतांत्रिक तरीकों से आंदोलन संगठित करने का निर्णय किया है । इस आंदोलन में सरपंच, जनपद सदस्य और अन्य जनप्रतिनियों की जवाबदेही तय करने के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से कटघरे में खड़ा किया जाएगा।ग्रामवासी के मांगो को लेकर SUS प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील करता है कि वे इस गंभीर मामले में तत्काल कार्रवाई करें और ग्राम पचरी के हित में उचित कदम उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed