प्राथमिक शाला बेलपारा स्कूल में,स्कूल प्रबंधन समिति और शिक्षक व पालक संघ की बैठक हुई संपन्न।

0

प्राथमिक शाला बेलपारा स्कूल में , स्कूल प्रबंधन समिति और शिक्षक पालक संघ की बैठक हुई संपन्न हुई

नेवसा:– शासकीय प्राथमिक शाला बेलपारा संकुल बेलतरा में पालक-शिक्षक- शाला प्रबंधन समिति की पहली बैठक रखी गई। बैठक में शाला की जिसमें अध्यक्षता प्रधानपाठिक सुभद्धा सिंह ने कहा कि पालक शिक्षक बैठकें न केवल शैक्षणिक संवाद का मैच होगी बलिक बच्चों की संपूर्ण प्रगति पर सामूहिक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर भी देंगी। पालक घर में बच्चों की पढ़ाई के लिए अच्छे वातावरण बनाये, बच्चो की, दिन चर्चा कैसी हो, विशेष ध्यान देंवें और संवाद की आदत बच्चों में विकसित करें। पालकों को बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में उनकी मदद करें विशेष रूप से बच्चों को खुलकर बोलने के लिए अवसर प्रदान करे, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करना, जाति आय. एवं निकस, आधार प्रमाणपत्र बनवाने हेतु आयोजित शिविरों में बच्चों को शामिल करता इसके अतिरिक्त ‘न्योता भोजन’ जैसी सामुदायिक सहभागिता में पालक गण सहयोग करें। ताकि स्कूल और परिवार मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कार्य कर सकें।

शिक्षिका प्रियतमा कुरै ने शाला अनुशासन, प्रवेश के समय आने वाली दिक्कतो की चर्चा की। बच्चे जब स्कूल में भर्ती के लिए आते हैं तो कई बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र और आधारकार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथि में अंतर होता है। मिसने बच्चों के पेन नंबर ब अपार आईडी में udise Entry में समस्या आती है, इसलिये पालको को चाहिए शुरूआत में ही सभी कागजात सुधार लेवे।

बैठक में शाला विकास समिति के अध्यक्ष शांति मानिकपुरी पंचगण – सुभम आयम, श्रीमती संतोषी मरकाम श्री सतीष मरवच्ची बेलपारा के पालका शिक्षकगण मौजूद रहे। बैठक का सफल संचालन शिक्षिका

प्रियतमा कुरै ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed