एनीकट के ऊपर से बह रहा पानी जान जोखिम में डाल के पार कर रहे लोग ।

0

ऐनीकट के ऊपर से बह रहा पानी
जान जोखिम में डाल के पार कर रहे लोग

भरारी – बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण सभी जलाशयों का भराव हद से ज्यादा हो गया है वही खुटाघाट से निकले खारुन नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि ऐनीकट के ऊपर से घुटनों के ऊपर तक जल का बहाव हो रहा है । जहां परसदा -खैरा ऐनीकट, पौंसरा -सेलर ऐनीकट,धुरी पारा- सेलर ऐनीकट सहित सभी ऐनीकट में

घटना के ऊपर तक पानी बह रहा है।
2 दिन पहले ही झलमला सीपत क्षेत्र के तुंगन नाले में पानी की तेज बहाव के कारण कार में 9 लोग बैठे थे और कार खिलौने की तरह बह गया था और आठ लोग तैर कर बाहर निकाल कर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे लेकिन 3 वर्ष मासूम की मौत हो गई थी। लेकिन फिर भी लोगों में लापरवाही बढ़ती जा रही है और अपने जान को जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं ।यही हाल आजकल पावसारा सेलर में बने ऐनीकट में हो रहा है जहां लोग अपनी दो पहिया वाहन से नदी पार कर रहे हैं और साइकिल वाले भी पार कर रहे हैं।

तेज बारिश के चलते सभी अपने रोजी-रोटी की तलाश में शहर कमाने के लिए जाते हैं और यह खारंग नदी में बने हुए पुल बहुत सारे गांव को जोड़ता है। और शहर जाने का जरिया है जिसके चलते लोग अपनी जान जो की में डालकर पुल पार कर रहे हैं।

पिछले वर्ष भी सेलर -पौंसरा ऐनीकट में एक बाइक वाले ने अपनी जान गवाई थी । फिर भी लोगों लापरवाही बरती जा रही है।

सुरक्षा की कोई इंतजाम नहीं:- शासन प्रशासन द्वारा पुल के आर -पार लोगों को रोकने के लिए सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed