बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए आठ सदस्यी टीम बेलतरा विधानसभा से हुए रवाना ।
*बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए आठ सदस्यी टीम बेलतरा विधानसभा से हुए रवाना*
बेलतरा विधानसभा से 8 सदस्यी टीम आज दुर्ग उधमपुर ट्रेन से बूढ़ा अमरनाथ दर्शन हेतु रवाना हुए। यात्रा की शुरुआत जम्मू भगवती नगर से प्रशासनिक व्यवस्था में एक साथ जत्था निकलती है जिसमें विशेष सुरक्षा प्रदान की जाती है जम्मू से अखनूर, राजौरी, सुंदर कोट, पुंछ, मंडी उसके बाद बाबा बुढ़ा अमरनाथ का दर्शन प्राप्त होती है।

बूढ़ा अमरनाथ एक धार्मिक यात्रा ही नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक अनुभव है। यह यात्रा प्रकृति के गोद में बैठकर भगवान शिव की भक्ति लीन होने की अद्भुत अनुभव प्रदान करती है।
बुढ़ा अमरनाथ मंदिर पुलस्त नदी के किनारे स्थित है, जहाँ पारंपरिक रूप से स्नान करने के बाद श्रद्धालु दर्शन करते हैं।
*मान्यता और महत्व:*
बुड्ढा अमरनाथ मंदिर को अमरनाथ यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, और कई लोग मानते हैं कि अमरनाथ की यात्रा तब तक अधूरी है जब तक बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन न किए जाएं।
यात्रा में छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा विधायक प्रतिनिधि उमेश गौरहा एवं उनके साथ सात सदस्य और जिसमें शंकर दयाल शुक्ला, जागेंद्र कश्यप,भरत कश्यप, मणिदास मानिकपुरी, सुनील श्रीवास, मनिष कौशिक, कौशल कश्यप हैं। विधायक प्रतिनिधि उमेश गौरहा ने बताया कि बूढ़ा अमरनाथ दर्शन के उपरांत कश्मीर के हसीन वादियों का आनंद उठाते हुए गुलमर्ग, सोनमर्ग, माता वैष्णो देवी मंदिर कटरा, पहलगाम, डल झील, शंकराचार्य मंदिर, शालीमार बाग एवं चिनाब ब्रिज का विजिट रहेगी।

