लापता बच्चे को जल्द खोजने के लिए मां ने की पुलिस अधीक्षक से अपील ,7 दिनों से बच्चा लापता मां के गले से नहीं उतर रहा निवाला ।

0

लापता बच्चे को जल्द खोजने के लिए मां ने की पुलिस अधीक्षक से अपील

7 दिनो से बच्चा लापता मां के गले से नहीं उतर रहा निवाला

भरारी – ग्राम पंचायत भरारी से 13 वर्ष चिन्मय सूर्यवंशी रहस्यमयी तरीके से लापता हुआ है कि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है पुलिस और परिजन ढूंढने में लगे हैं लेकिन चिन्मय का कहीं पता नहीं चल रहा है पुत्र वियोग में मां की हालत ऐसी की मां के गले से निवाला नहीं उतर रहा है। साथ ही सभी परिजनों की रातों की नींद दिन का चैन सब हराम हो गया है।

गांव वाले भी यह सब को देखकर हैरान है कि यह गांव में पहली घटना है। इससे पहले आज तक कभी कुछ नहीं हुआ।
लापता बच्चे की खोजबीन के लिए रतनपुर पुलिस लगी हुई है लेकिन कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है
इस संबंध में उच्च स्तरीय जांच के लिए चिन्मय सूर्यवंशी की मां आज पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में आवेदन लेकर अपने बच्चे की पतासजी के लिए गुहार लगाई है। अब देखना है कि प्रशासन तंत्र कितना सक्रिय होकर इस गंभीर मामले का निराकरण करता है या फिर इसे चाइल्डलाइन संस्थान के सुनने व मुक्त दशक नजर आते रहेंगे ।

अजीब व्यवस्था तंत्र है जहां एक और किसी के मातृत्व की गुहार लगाते हुए एक मां विगत 7 दिनों से अपनी आंखों के तारे चिन्मय सूर्यवंशी की तलाश में पथराती जा रही है वहीं शासन प्रशासन के लचर व्यवस्था अपने कार्य प्रणाली पर संदेश पद स्थिति पैदा करने पर मजबूर नजर आती है एक और तो यह सहकारी तंत्र बाल अधिकार बाल संरक्षण जैसे योजनाओं की दुहाई देती नहीं अपने ही पीठ थपथपाती है वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन तंत्र भी अपनी संवेदनशीलता अस्वस्थ करते हुए नजर आता है ।

एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा से चिन्मय की मां ने लगाई गुहार:-
बच्चे की तलाश के लिए उनकी मां द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा से भी मुलाकात कर अपने संवेदना वर्धन की गुहार लगाई है।
उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनके बच्चे को जल्द से जल्द ढूंढ कर उनके परिवारजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

पुनः रतनपुर थाने में जानकारी लेने पहुंचे परिजन:-

पुलिस अधीक्षक से अपील करने के बाद चिन्मय की मां और परिजन रतनपुर थाने पहुंचे और जानकारी ली की उनके बच्चे चिन्मय की तलाश में रतनपुर पुलिस क्या – क्या प्रयास कर रहे हैं।
अब देखना है प्रशासन तंत्र कितनी सक्रियता से इस गुमशुदा बच्चे की तलाश स्थानीय स्तर पर राजकीय स्तर पर कर अपनी जिम्मेदारी को पूर्णता के साथ निभाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed