एफआईआर हुआ ही नहीं और आरोपित अयोध्या यादव ने ले लिया अग्रिम जमानत … सीसीटीवी में चोरी का विडियो बना सबूत अब जेल जाने के डर से
एफआईआर हुआ ही नही और आरोपित अयोध्या यादव ने ले लिया अग्रिम जमानत …सीसीटीवी में चोरी का विडियो बना सबूत अब जेल जाने के डर से …
बिलासपुर / एक कहावत है कि चोर के दाड़ी में तिनका ,यह ठीक अयोध्या यादव के लिए साबित हो रहा है ,दुकान संचालक अभिषेक तिवारी ने बताया कि अयोध्या जानता है कि वह गलत है लाखों रुपये हजम कर चुका है और सारे दस्तावेज और सभी सबूत खिलाफ में है ,इसलिये जेल जाना तय मान लिया है ,वही आज दिनांक तय केवल मामूली शिकायत हुईं हैं एफआईआर हुईं ही नहीं इसके बावजूद अयोध्या यादव ने डर से अग्रिम जमानत ले लिया है ,ऐसे में समझा जा सकता है कि आखिर क्यों हजारों रुपये खर्च कर एफआईआर के पहले ही अग्रिम जमानत की आवश्यकता पड़ गया ,

अभिषेक तिवारी ने बताया है कि 3,26000 /- की राशि का सामान उसने चोरी किया हुआ है जिसका विडियो फुटेज उपलब्ध हैं ,दूसरी ओर मेरा दुकान दसों साल से ग्लोबल ट्रेडिंग के नाम से चल रहा है ऐसे क्या स्थिति आ गई कि मेरे दुकान के मिलते जुलते नाम से ग्लोबल एल्मुनियम के नाम से रखकर बिल बनाकर ग्राहकों से वसूली किया गया ,लाखों रुपये के सामान मुझसे लेजाकर केवल मेहनताना लेना था पर इसके द्वारा 50 से अधिक ग्राहकों से वसूली किया गया ,यह कहता है कि दुकान का मालिक मैं हूं तो निगम के गुमास्ता मेरे नाम से कैसे है ,लाखों रुपये चोरी /वसूली करके मकान आदि बनवा लिया ,और जानकारी होने से रकम वापस न देकर मेरे खिलाफ गलत गलत खबर छपवाया जा रहा है ।पर सच्चाई को सामने आने से रोका नहीं जा सकता ।

