पुत्र प्राप्ति के त्योहार का दिन,पुत्र के मौत के दिन में बदला

0

पुत्र प्राप्ति के त्यौहार का दिन
पुत्र के मौत के दिन में बदला

:- चिन्मय सूर्यवंशी की गांव में मिली लाश

भरारी:- विगत 15 दिनों से ग्राम भरारी के 13 वर्षीय बालक चिन्मय सूर्यवंशी की गांव के स्कूल के पुराने भवन में मृत अवस्था में मिली। जानकारी के अनुसार उसके दोस्त ने ही उसे मौत के घाट उतारा ।


आरोपी का नाम छत्रपाल सूर्यवंशी पिता उत्तम सूर्यवंशी है।
आरोपी छत्रपाल ,चिन्मय सूर्यवंशी का पड़ोसी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी छत्रपाल , चिन्मय सूर्यवंशी का मोबाइल रखा हुआ था और उसे बेचने के लिए मदनपुर स्थित मोबाइल दुकान में गया जैसे ही मोबाइल में नया सिम कार्ड डाला गया तो साइबर सेल की टीम ने मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया और मौके पर रतनपुर पुलिस तुरंत पहुंची तो पता चला की भरारी गांव का ही लड़का मोबाइल बेचने के लिए आया था पतासजी करने के बाद लड़के को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी छत्रपाल सूर्यवंशी ने अपना जुर्म को कबूल किया और चिन्मय सूर्यवंशी को मार कर गांव के ही प्राथमिक शाला स्कूल परिसर के एक पुराने भवन में खिड़की से फेंक दिया है।


रतनपुर पुलिस तत्काल गांव पहुंचकर घटना का मुयाना किया उसके बाद पता चला कि चिन्मय का शरीर काफी हद तक गल चुका है।
मौके पर एडिशनल एसपी अर्चना झा और रतनपुर पुलिस की आलाधिकारी पहूंची और फारेन्सीक की टीम पहूचकर जांच में जुट गए और मौके पर सबूत को इकट्ठा करके चिन्मय के शव को पोस्टमार्टम के लिए रतनपुर भेजा गया।

गांव में परसा मातम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल :-
चिन्मय सूर्यवंशी की मौत सुनकर पूरा गांव में मातम छा गया सभी के आंखों में आंसू थे और पूरा गांव आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए मांग कर रही है।

3 दिन पहले ही एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की गई थी:-


चिन्मय सूर्यवंशी का पता बताने वाले को एक लाख रुपए इनाम के तौर पर देने की बात रखा गया था । लेकिन क्या पता था कि चिन्मय की लाश गांव में ही मिलेगी।
मोबाइल में गेम खेलने की लत ने ली जान:-
जानकारी के अनुसार आशंका जताया जा रहा है

चिन्मय सूर्यवंशी को और आरोपी छत्रपाल सूर्यवंशी को मोबाइल में गेम खेलने की आदत थी चिन्मय सूर्यवंशी के पास मोबाइल था लेकिन छत्रपाल के पास मोबाइल नहीं था इसलिए छत्रपाल में चिन्मय को जान से मार कर उसका मोबाइल छीन लिया होगा।
भरारी से रविन्द्र गढ़ेवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed