रतनपुर पुलिस द्वारा गुम बालक के हत्यारे को किया गिरफ्तार, मृतक और आरोपी मोबाइल में गेम खेलने के  थे आदि,मोबाइल में गेम खेलने के नाम पर ही आरोपी द्वारा दिया घटना को अंजाम, हत्या की गुत्थी सुलझाने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता ।

0

🔹

🔹 रतनपुर पुलिस द्वारा गुम बालक के हत्यारे को किया गिरफ्तार।।
🔹 मृतक और आरोपी मोबाईल में गेम खेलने के थे आदि, मोबाईल में गेम खेलने के नाम पर ही आरोपी द्वारा दिया घटना को अंजाम।।
🔹 हत्या की गुत्थी सुलझाने में मिली पुलिस को बड़ी सफलता


दिनांक 01.08.2025 को प्रार्थी धनंजय सूर्यवंशी निवासी भरारी थाना रतनपुर का थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका नाबालिक भतीजा चिनमय सूर्यवंशी उम्र 13 वर्ष दिनाँक 31/07/2025 के शाम करीबन 04:30 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया है, और अपने साथ मोबाईल फोन ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपहरण का अपराध पंजीबद्ध कर, नाबलिक बालक चिनमय सूर्यवंशी की लगातार पता तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पतासाजी हेतु टीम गठित की गई थी। उक्त टीम द्वारा हर संभावित स्थानों में जाकर लोगों से पुछताछ कर व टेक्नीकली तरीके से तलाश की जा रही थी। गुम इंसान के मोबाईल लोकेशन व टेक्नीकल टीम के कड़ी मेहनत से गुम बालक को ग्राम भरारी के स्कूल के बंद पड़े कमरे में मृत पड़ा होना पाया गया। गुम बालक/मृतक के दोस्तो से पुछताछ करने पर उनके द्वारा मृतक को मोबाईल में गेम खेलने का आदी बताया, जो अपने पास हमेशा मोबाइल रखता था।

संदेही को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर बताया कि संदेही के मोबाईल को संदेही के घरवाले कहीं ले गये थे जिस कारण संदेही के पास गेम खेलने के लिये मोबाईल न होने से मृतक से गेम खेलने के लिये मोबाइल मांगने पर गुम बालक/मृतक के द्वारा आरोपी को मोबाईल नहीं देने पर गुम बालक का मोबाईल पाने के लिये उसका गला घोटकर मारकर उसका मोबाईल लेना बताया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

  1. छतपाल सूर्यवंशी पिता उत्तम कुमार सुर्यवंशी उम्र 19 वर्ष निवासी भरारी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर

  2. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. नरेश कुमार चौहान, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, कमलेश बंजारे, प्र.आर. बलदेव सिंह, देवानंद चंद्राकर, आकाश डोंगरे, धनराज कुम्भकार का विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed