समाचार

रजत महोत्सव: तीज–पोला पर्व और फूड फेस्टिवल के साथ निकलेगी तिरंगा रैली

कलेक्टर ने की शहरवासियों से तिरंगा रैली में शामिल होने की अपील
बिलासपुर, 21 अगस्त/ छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत महोत्सव के तहत 22 अगस्त को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। लखीराम सभागार में दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक छत्तीसगढ़ फूड फेस्टिवल और पारंपरिक तीज–पोला उत्सव का आयोजन होगा। इसमें छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। शाम 6 बजे नेहरू चौक से लखीराम सभागार तक तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इस रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, खेल संघों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं के प्रति गर्व की भावना जगाना है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में शामिल होकर रजत महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाएं और राज्य के 25 वें वर्ष में प्रवेश के उत्सव के सहभागी बनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed