लोकेशन मुंगेली रिपोर्ट लक्ष्मी दिवाकर संभाग हेड बिलासपुर छत्तीसगढ़

स्लग। ‌। कैशलेस उपचार हेतु कार्यशाला का आयोजन

एंकर। मुंगेली जिला कलेक्टर कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में एक दिवसीय प्रशिक्षण/कार्यशाला एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस अंतर्गत कैशलेस ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय सभागृह में किया गया आयोजन

DRM NIC द्वारा दिनांक 28.08.2025 को आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में प्राप्त राशि 1.50 लाख का कैशलेस ईलाज शासकीय एवं निजी अस्पतालों के संचालको को योजना के तहत् पंजीयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिला स्तर पर सड़क दुर्घटना पीड़ितो/आहतो के नगद रहित उपचार हेतु iRAD/eDAR पोर्टल पर प्रशिक्षण संपन्न


कलेक्टर कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी शीला शाह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण का संचालक परिमल दास (DRM, NIC) द्वारा किया गया, सड़क दुर्घटनाओं से पीड़ितों को नगद रहित उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु IRAD/EDAR पोर्टल पर प्रोजेक्टर के माध्यम से एक दिवसीय प्रशिक्षण/कार्यशाला जिला चिकित्सालय मुंगेली सभागृह में आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षित किया गया कि पोर्टल की तकनीकी पक्षों, कार्यप्रणाली और उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई और अस्पतालों को बताया गया कि वे iRAD/eDAR पोर्टल पर पंजीकरण कर मरीज की प्राथमिक जानकारी दर्ज कर पुलिस को सूचित करेंगे। जिले के सभी अस्पतालों को iRAD/EDAR पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा जब कोई घायल पीड़ित अस्पताल पहुंचता है तो अस्पताल को पहले मरीज को स्थिर करना होगा एवं एप के माध्यम से निकटतम पुलिस थाने को जानकारी देनी होगी संबंधित पुलिस अधिकारी तत्काल घटना स्थल पर जाकर दुर्घटना की पुष्टि करेगें। यदि कोई घटना सत्य पायी जाती है तो पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर एक यूनिक दुर्घटना आईडी जनरेट कर अस्पताल को देगें। स्वास्थ्य विभाग को 24 घण्टे के भीतर दुर्घटना आईडी को iRAD/eDAR पोर्टल पर अपलोड करना होगा जिससे पीड़ितों द्वारा कैशलेस उपचार योजना का लाभ उठाया जा सके। IRAD/eDAR पोर्टल पर कुल 52 अस्पताल पंजीकृत हुये है जिसमें 32 शासकीय अस्पताल और 20 निजी अस्पताल रजिस्टर्ड है।

प्रशिक्षण में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू एवं जिले के सभी शासकीय अस्पताल और निजी अस्पताल के डॉक्टर व आयुष्मान ऑपरेटर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed