1 सितंबर को बनी सहमति लिखित में जानकारी नहीं मिलने पर कर्मचारी में आक्रोश, करेंगे मंत्रालय और संचालनालय का घेराव।

0

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पिछले 15 वर्षों से 43301 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। संघ लंबे समय से पूर्णकालिक कलेक्टर दर की कर रहे हैं। संघ का कहना है कि स्कूलों में दो घंटा काम करना निर्धारित है। परंतु सुबह 10 से 12:00 बजे तक स्कूलों में काम करने के बाद, दोपहर 12:00 बजे अन्य कोई काम नहीं मिल पाता जिसके कारण 1 दिन की मजदूरी दर से वंचित हो जाते है।
वहीं दूसरी ओर 90% स्कूलों में भृत्य, चपरासी (चतुर्थ श्रेणी) के पद रिक्त होने के कारण पूरा दिन स्कूलों में काम करना पड़ता है।


काम के एवज में प्रतिमाह 3000 से 3500 रुपए मानदेय भुगतान किया जाता है। इस महंगाई भरे दौर में इतने कम रुपए में परिवार का भरण पोषण नहीं कर पाते हैं कर्ज के सहारे जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर रहते हैं।
2023 के विधानसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 50% वेतन वृद्धि का वादा किया गया था साथ ही संघ की मांगों को पूरा करने का भी आश्वासन दिया गया था। परंतु सरकार बने लगभग 2 वर्ष होने जा रहा है संघ की मांग को पूरा नहीं किए जाने पर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ 15 जून 2025 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है।
16 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास घेराव के दौरान स्कूल शिक्षा सचिव से सकारात्मक पहल की जानकारी मिलने पर घेराव पर विराम लगा दिया गया था। 17 जुलाई को स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल और स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ सिंह कोमल परदेशी जी से मंत्रालय में बैठक हुई। जिसमें सचिव जी ने सरकार से हमारी मांगों के संबंध में पहल करने की बात कही थी परंतु एक माह बीत जाने के बाद भी मांगों पर पहल नहीं होने के कारण
31 अगस्त 2025 दिन रविवार को प्रदेश भर के कर्मचारी तूता धरना स्थल पर इकट्ठा होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय रायपुर कुश भाऊ ठाकरे को घेराव करने निकले थे। उस दौरान संघ के रैली को माना बस्ती नहर के पास बेरिकेट लगाकर रोक दिया गया। लगभग 6 घंटे रोड पर प्रदर्शन करते रहे देर रात स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी और संचालनालय के अधिकारियों के आश्वासन से रैली वापस नया रायपुर तूता धरना स्थल चला गया।
दिनांक 1 सितंबर 2025 को को स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी और संचालनालय के अधिकारी के मध्य संचालनालय मे बैठक हुई बैठक में पूर्णकालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किए जाने को लेकर सहमति बनी। युक्ति युक्तकरण के तहत 10463 कर्मचारियों को यथावत काम पर रखे जाने की सहमति बनी। शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान को लेकर सहमति बनी थी।
साथ ही हड़ताल अवधि का मानदेय भुगतान करने की सहमति बनी थी। इन सभी विषयों पर पत्र उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण कर्मचारी आक्रोशित हैं।
संघ मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से संगठन को केवल आश्वासन मिला है। अधिकारी के उदासीनता के कारण हमारी मांगे आज तक पूरी नहीं हो पाई है इसलिए जब तक लिखित रूप में संघ के मांगों के संबंध में पत्र प्राप्त नहीं होगा तब तक हड़ताल जारी रहेगा।
20 सितंबर से पहले संचालनालय और मंत्रालय का घेराव किया जाएगा।

संघ की मांग :-
(1)पूर्णकालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाए
(2) युक्ति युक्तकरण के तहत कर्मचारियों को यथावत काम पर रखा जाए।
(3) शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाए।
प्रदीप वर्मा
प्रदेश मीडिया प्रभारी
स्कूल सफाई कर्मचारी संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed