राम नारायण ताम्रकार के साथ हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने 5 दिनों के भीतर खोज निकाला और 45000 हजार और दो मोबाइल और   एक मोटरसाइकिल बरामद किए गया

0

रतनपुर   – 6 सितंबर 2025 को जब ग्राम भरारी निवासी रामनारायण ताम्रकार दोपहर लगभग 3 से 4 बजे भारतीय स्टेट बैंक लखराम से 50,000 की नगदी निकाल कर बाइक से अपने घर लौट रहे  तभी वो लखराम शराब भट्टी सरवनदेवरी मोड़ के बीच पहुंचे , तभी पीछे से आई दो अज्ञात बाइक सवार ने रास्ता पुछने के बहाने उनके मोटरसाइकिल के     हैंडल मैं रखें   बैग को झपट ली और मौक़े से फरार हो गए प्रार्थी के शिकायत पर रतनपुर पुलिस थाना में तत्काल मामला दर्ज किया गया नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत ने वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित किया टीम ने बैंक परिसर और घटना स्थल के आस पास लगें सीसीटीवी फुटेज का बारिकी से विश्लेषण किया जिसमें दो संदिग्ध युवक एक एचएफ    डीलक्स मोटरसाइकिल प्रार्थी का पीछा करते दिखे फुटेज के आधार पर एक आरोपी स्पष्ट तस्वीर प्राप्त हुई उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुर्व अपराधियों का डाटा खंगाल गया और मुखबिरों की सहायता ली 11 सितंबर को सुचना मिली कि दो युवक लखराम क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घुम रहा है पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर दोनों से पुछताछ से उन्होंने लुट की घटना को स्वीकार कर लिया

आरोपी के कब्जे से 45,000 हजार रुपये नगद दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कपड़े बरामद किया गया

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार बंजारे,आरक्षक आकाश डोंगरे, देवानंद चन्द्राकार, किर्ति पैकरा, पवन ठाकुर, गोविंदा जायसवाल, साइबर टीम बिलासपुर के जवानों का अहम् भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed