स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ बिलासपुर ने जिला शिक्षा अधिकारी विजय टाण्डे का स्वागत किया
डंगनिया :–छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने जिला बिलासपुर के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी विजय टाण्डे का स्वागत कर पुष्प गुच्छ भेंट किया जिसमें 16 जून 2025 से हडताल पर थे 16 सितंबर 2025 अपने-अपने कार्य पर स्कूल जायेंगे जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल सफाई कर्मचारीयो को उनके उज्वल भविष्य की कामना कि व बिलासपुर जिला के विभिन्न समस्याओ के बारे में अवगत कराया

जिसमें संघ की समस्याओ का शीघ्र निराकरण करनें की बात कही जिसमें 4 रविवार का मानदेय के बारे में चर्चा किया । प्रमुख रूप से स्वागत करने वालों में प्रान्ताध्यक्ष संतोष खाण्डेकर, जिला के मीडिया प्रभारी शेखर बैशवाडे, कोटा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष बंजारे,

ब्लाक सचिव धर्मन्द्र पात्रे,जिला अध्यक्ष सन्तोष नवरंग ब्लॉक मिडिया प्रभारी राजेश यादव, पवनमिरी, रोहित कौशिक, दिनेश साहू, भूपेन्द्र मरकाम, छत्तलाल कैवर्त, सुभाष इन्दुवा, राजेन्द्र कांछी, ओमप्रकाश साहू आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

