बेलतरा में 3 वर्षो से बिना भवन संचालित हो रहा है नवीन महाविद्यालय, कुर्सी,बेचेंस एवं वाॅशरुम की भी हो रही अभाव ।

0

बेलतरा- शासकीय महाविद्यालय बेलतरा में पूर्ववर्ती सरकार भूपेश बघेल कांग्रेस के द्वारा नवीन कॉलेज का घोषणा किया गया था प्रारंभ सत्र में बीए, बीकॉम, बीएससी की कक्षाएं प्रारंभ किया गया आज तीसरी सत्र प्रारंभ हो गया है। पहले शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय भवन में क्लास संचालित होता था लेकिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम शिक्षा सत्र दो पालियों में चल रहा है जिसके कारण कॉलेज के लिए भवन नहीं मिल पा रहा है वैकल्पिक व्यवस्था के लिए खुले सांस्कृतिक मंच में कक्षाएं लगाने को मजबूर हो रहे हैं। माननीय विधायक बेलतंरा सुशांत शुक्ला जी से भेंट कर कॉलेज भवन का निर्माण हेतु मांग किया गया था अभी तक भवन नहीं मिल पाया अभी इस पर किसी प्रकार का कार्यवाही नहीं हो पाया है छात्र-छात्राएं बहुत परेशान हैं बैठक व्यवस्था नहीं होने के कारण बहुत सारे बच्चों को कॉलेज में एडमिशन नहीं ले पा रहे हैं और यहां से दूर कॉलेज जाने में मजबूर हो रहे हैं। कॉलेज जिस उद्देश्य से खोला गया है की सभी छात्राओं जो गरीब है जो आर्थिक रूप से कमजोर है उन बच्चों को उच्च शिक्षा मिल सके लेकिन 3 साल गुजर जाने के बाद भी आज तक कॉलेज भवन का स्वीकृति नहीं हो पाया है। बेलतरा क्षेत्र के ग्रामीण अपने बच्चों को पढ़ाने उसे उच्च शिक्षा दिलाने के लिए सक्षम नहीं है पालक और क्षेत्रवासी माननीय विधायक मंत्री एवं कलेक्टर को ज्ञापन देने या मांग करने के लिए तैयार हैं आने वाले समय में कॉलेज भवन जल्द से जल्द बने इस हेतु क्षेत्रवासी कलेक्टर और मंत्री को ज्ञापन देने जाएंगे वैकल्पिक व्यवस्था कैसा हो जो संबंध में कलेक्टर साहब महोदय से निवेदन करेंगे।

नवीन शासकीय महाविद्यालय बेलतरा की स्थापना अगस्त 2023 में हुई है। वर्तमान में बीए, बीएससी बायो की कुल छह कक्षाएँ संचालित हैं। जिसमें 8 छात्र एवं 44 छात्राएँ, कुल 52 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। एक भी कार्यालयीन स्टॉफ नहीं है। भवन के अभाव में सांस्कृतिक मंच एवं उसके पीछे बने कमरे में महाविद्यालय संचालित हो रही है। जहाँ फर्नीचर की कमी है। इसके कारण अध्ययन एवं अध्यापन में असुविधा हो रही है। शौचालय जैसे मूलभूत सुविधा न होने के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

डॉ शिवदयाल पटेल – प्रभारी प्राचार्य
नवीन शासकीय महाविद्यालय बेलतरा
स्थानीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों का कहना है यहां भवन नहीं होने के कारण पढ़ाई प्रभावित तो हो रही है साथ ही साथ स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है इसलिए जल्द से जल्द भवन बने ताकि हमारी पढ़ाई सुरक्षित व समुचित ढंग से हो सके यहां बैठने के लिए कुर्सी, बेंचेंस एवं वॉशरूम की व्यवस्था भी नहीं होने के कारण इससे भी प्रभावित हो रही है पढ़ाई में।

गजपाल एवं कुमारी शिवांगी कश्यप बेलतरा विद्यार्थी
ग्राम पंचायत सरपंच सुरेश कश्यप ने कहा कि निश्चित ही भवन नहीं होने के कारण पढ़ाई में विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इसे देखते हुए अभी वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही सामुदायिक भवन दो कमरा का है उसी में अभी लगाने की सहमति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed