लखराम में 10वा वर्ष दुर्गोत्सव की तैयारी जोरों पर, पंडाल बनाने व सजावट में  जुटे,नवदुर्गा समिति गायत्री चौक ठोकन पारा ।

0

जितेंद्र कुमार साहू लखराम के रिपोर्ट

सरस संगीत में श्रीमद् देवी भागवत नवान्ह कथा यज्ञ नवदुर्गा समिति गायत्री चौक ठोकन पारा के पास लगातार 10वां वर्ष दुर्गा प्रतिमा विराजित करने की तैयारी जोर- शोर से चल रही है और सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के सदस्यीय टीम द्वारा दुर्गा पंडाल बनाने व इसके सजावट के काम मे जुटे हुए है। यहां दुर्गा पूजा समिति द्वारा आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जाता है, जो त्योहार का मुख्य केंद्र होता है और जहां माँ दुर्गा की पूजनीय मूर्ति को स्थापित किया जाता है।

आयोजक भी इसे शानदार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते है। सरस संगीत में श्रीमद् देवी भागवत नवान्ह जहां 22 सितंबर को शुभ मुहूर्त कलश यात्रा सुबह 11:00 बजे, कथा व्यास पंडित श्री सत्यव्रत तिवारी जी के द्वारा देवी का महत्म का इस प्रकार है बेदीपूजन, महात्म कथा ,त्रिगुणात्मक शक्ति वर्णन,संक्षिप्त श्री राम कथा, सुदर्शन कथा ,श्री कृष्ण द्वारा भगवती आराधना, महिषासुर जन्म ,महिषासुर, शुम्भ निशुंभ उध्दार, सुकन्या चरित्र ,राजा हरिश्चंद्र की कथा, श्री शताक्षी शाकंभरी,सिद्ध पीठों का वर्णन, श्री सावित्री सत्यवान कथा ,श्री महालक्ष्मी, मंगल चंडी
प्राक्टाय, देवी स्वाहा,स्वधा, दक्षिणा, भ्रामरी, प्राकट्य, सदाचार वर्णन, चढ़ोतरी ,कथा विश्राम,हवन,सहस्त्र धारा, कन्या भोज ,भंडारा ,प्रसाद वितरण आदि पर पंडाल में माता की प्रतिमा स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed