गिरिजाबंद हनुमान के दर्शन कर यात्रा की शुरुआत

0

गिरिजाबंद हनुमान के दर्शन कर यात्रा की शुरुआत

बेलतरा । नवरात्रि के प्रथम दिवस पर बेलतरा नेता सुशांत शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सुख समृद्धि और मंगलकामना के दर्शन के लिए रतनपुर नवागांव स्थित गिरिजाघर हनुमानजी के दर्शन पूजन कर जनसैलाब के साथ ध्वजा यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने गिरिजाबंद हनुमानजी जी से ध्वजा यात्रा की निर्विघ्नता पूर्ण सम्प्राप्ति प्रार्थना कर पदयात्रा का श्रीगणेश किया।

प्रथम दिवस नवागांव, मेलनाडीह, कर्रा (रणपुर), जाली, बेलतरा, बेलपारा, अंधियारी पारा, बागदेवा सहित कोरबी तक कुल 25 किमी की पदयात्रा की। इस दौरान वे गांव के केमलब्ध मठ और रास्ते में चित्र वाले देव दर्शनों का ध्वजारोहण कर रहे हैं। ध्वजा यात्रा के प्रतिग्रामीण लोगों को भी अच्छा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है।

गांव के महिला पुरुष और सामाजिक संगठन के लोग स्वयंमेव ही गांव के मुहानों और प्रमुख स्थानों में एक साथ एकत्र हुए और उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक भावना से ओतप्रोत है। उन्होंने आदिशक्ति मां महामाया से कामना करते हुए कहा कि मां जगतजननी नवरात्रि के इस पावन बेला में सभी शक्तियों के साथ वे अपनी कृपा करुणा से सभी को स्वीकार करें। लोगो के जीवन में आने वाले संकटों का मोचन करे सभी सुख समृद्धि प्राप्त करें यात्रा का यही उद्देश्य है।

इस जिलापंचायत पर अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, प्रणव शर्मा समदरिया, मोहित गोरहा, मनीदास मानिकपुरी, भरत कश्यप, गंगा साहू, मनोज पटेल, सुनील श्रीवास, योगेश कश्यप, जोगेंद्र कश्यप, बुद्धेश्वर कश्यप, कुशल सोनी, लक्ष्मी जायसवाल, सुरेश कश्यप, संदीप जायसवाल, कृष्णा यादव, सत्या साहू, नंद कश्यप अनिश्. धिवर आदि शामिल रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed