नेहा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी की अनोखी पहल एक पेड़ जन्म दिन के नाम ।

0

लोकेशन लोरमी रिपोर्ट लक्ष्मी दिवाकर संभाग हेड बिलासपुर छत्तीसगढ़ 9644977951

प्राचार्य प्रियंका टोण्डे के नेतृत्व में बच्चों ने लिखी हरियाली की नई कहानी

एंकर। लोरमी जन्मदिन पर केक और मोमबत्ती जलाने की परंपरा तो आम है, लेकिन नेहा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोरमी ने इसे एक नई दिशा दी है। विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका टोण्डे के नेतृत्व में शुरू की गई अनोखी पहल एक पेड़ – जन्मदिन के नाम को सभी ने सराहना किया है। इस अभिनव अभियान की शुरुआत विद्यालय के छात्र मयंक लहरे के जन्मदिन पर पौधारोपण कर जन्मदिन को यादगार बना दिया। छात्र ने पौधा का सुरक्षा हेतु संकल्प लिया।विद्यालय के संचालक सुनील लहरे ने कहा कि प्राचार्य प्रियंका टोण्डे के अनुकरणीय पहल बच्चों को छोटी उम्र से ही इस दिशा में प्रेरित करना अत्यंत सराहनीय कदम है, उनका दूरदर्शी सोच, सकारात्मक नेतृत्व हर किसी के लिए अनुकरणीय है। उनकी यह सोच आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा योगदान सिद्ध होगी।


प्राचार्य प्रियंका टोण्डे ने कहा कि बच्चों के जीवन का सबसे खास दिन यदि प्रकृति को समर्पित हो, तो वह दिन वास्तव में सार्थक हो जाता है। एक बच्चा और एक पेड़ साथ-साथ बढ़ेंगे तो जीवन और धरती दोनों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया है कि अब हर विद्यार्थी का जन्मदिन पौधारोपण के साथ मनाया जाएगा। इस प्रयास की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर शशी देवी लहरे, प्रिया अहिरवार, गीता यादव, किरण कश्यप, भारती मरावी, देवेन्द्र कुमार, आशु शर्मा, दिव्या शर्मा एवं छात्र, छात्रा उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed