प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी मंगला में समस्त दुर्गा उत्सव समितियों के द्वारा एक साथ झांकी बनाकर मां दुर्गा का आगमन किया गया ।
झांकी में मुख्य आकर्षण का केंद्र भारतीय सेना द्वारा पहलगांव में जो अटैक हुआ उसके विरुद्ध पाकिस्तान के ऊपर ऑपरेशन सिंदूर भारत द्वारा चलाया गया । उस युद्ध की जीवंत झांकी दुर्गा समितियों के द्वारा प्रस्तुत की गई । साथ ही भारत माता के रूप में मां दुर्गा की प्रतिमा को सजाया गया ।

तरह तरह के विषेश करतब से झांकी निकाली गई जिसको देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी रोड शो को देखने के लिए रात के 1 बजे तक लोग सड़कों पर चहलकदमी करते रहे ।

सुंदर सुंदर मां दुर्गा की प्रतिमा ने लोगों का मन मोह लिया जिसका स्वागत शानदार दूसरे वर्ष भी राउत नाच महोत्सव समिति मंगला के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर चुनरी ओढ़ाकर कर श्री फल भेट कर सभी दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्षों को मां दुर्गा पूजा की संस्कृति को जीवित रखने और आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति परम्परा को बताने हेतु सम्माननीत किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राउत नाच महोत्सव समिति मंगला के अध्यक्ष सुजीत यादव उपाध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण यादव साथ ही समिति के सदस्य रोहित यादव शनि यादव ,बबली खान, दुर्गेश यादव, विजय यादव,शुभम यादव ,आयुष यादव, कृष्णा यादव, अशोक तिवारी ,फागू राम केवट , शिव रजक, मोहित पटेल , सुनील पटेल अन्य सभी समिति के सदस्य मौजूद रहे ।

