नवरात्रि के पावन पर्व में दुर्गा माता के नव रुपों के पूजन का महत्व है, और माता के पूजन परम्परा को बताने और समझाने के लिए आर .एन.पब्लिक स्कूल देवरी बिलासपुर में नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया  ।

0

नवरात्रि के पावन पर्व में दुर्गा माता के नव रूपों के पूजन का महत्व है और माता के पूजन परम्परा को बताने और समझाने के लिए आर. एन. पब्लिक स्कूल देवरीखुर्द बिलासपुर में नवरात्री उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी साथ ही माता के नव रूपों को दर्शाते हुए जीवंत झांकी के रूप में माता के नव रूप की प्रस्तुति बालिकाओं के द्वारा दी गई

स्कूल के डायरेक्टर श्री अखिलेश यादव जी ने बताया गरबा मां शक्ति की आराधना का प्रतीक है, जिसमें गोल घेरा बनाकर नृत्य किया जाता है। यह घेरा जीवन और ऊर्जा के निरंतर चक्र का प्रतीक माना जाता है। वहीं, डांडिया की खटखटाहट वातावरण में जोश भर देती है।

पारंपरिक चनिया-चोली, केडियू और बंधनी परिधान पहनकर जब लोग एक साथ झूमते हैं, तो माहौल दिव्य और उल्लासपूर्ण हो जाता है। हमारी संस्कृति और परम्परा के विषय में हमारी संस्था विद्यालय के बच्चों को हमेशा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अवगत कराती रहतीं हैं ताकि आने वाली पीढ़ी को हर त्यौहार और उसके महत्व के बारे में जानकारी मिल सके इसी थीम के अनुसार आज नवरात्रि उत्सव का आयोजन स्कूल में किया गया

बच्चों ने गरबा नृत्य माताओं की झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी स्कूल के उप प्रधान अध्यापिका श्रीमति प्रिया विश्वास और उनके सहयोगी शिक्षिकाओं ने बच्चों को बहुत ही सुंदर तरीके से तैयार किया जिससे बच्चों ने गरबा नृत्य और देवी माता की झांकी की खूबसूरत तरीके से प्रस्तुत दी कार्यक्रम के समापन भोग प्रसाद वितरण पश्चात अपने सुंदर उदबोधन के साथ स्कूल के प्रधान अध्यापक एच पी साहू सर ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed