02 से 14 अक्टूबर तक ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा , डिजिटल क्राॅप सर्वे एवं गिरदावरी पर होगा वाचन, सत्यापन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारी कर्मचारीयों को दिया गया प्रशिक्षण ।

0

लोकेशन मुंगेली रिपोर्ट लक्ष्मी दिवाकर संभाग हेड बिलासपुर छत्तीसगढ़ मोबाइल नंबर 9644 977951

एंकर। मुंगेली जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 02 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इन सभाओं में किसानों को डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी से संबंधित जानकारी दी जाएगी तथा उसका वाचन और दावा-आपत्ति प्रक्रिया भी संपन्न होगी।


विशेष ग्राम सभाओं में किसानों के पंजीकृत धान के रकबे का पठन किया जाएगा और सूचना पंचायत भवन पर चस्पा की जाएगी। एग्रीस्टेक पंजीयन एवं जमीनों के फॉर्म आई.डी. से संबंधित विवरण भी सार्वजनिक किए जाएंगे। यदि किसी किसान को आपत्ति होगी, तो उसकी जानकारी ऐप अथवा भौतिक सत्यापन के माध्यम से अद्यतन की जाएगी।

2पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर कलेक्टर ने कहा कि इस पहल से किसानों को अपनी फसल के रकबे की सटीक जानकारी समय पर मिलेगी और योजनाओं का लाभ शीघ्रता से सुनिश्चित होगा। विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल डिजिटल सर्वे की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा, बल्कि शासन-प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही को भी सुदृढ़ किया जाएगा। एडीएम निष्ठा पांडे तिवारी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, वहीं अनुविभाग स्तर पर एसडीएम को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed