अरपा कोल वाशरी जनसुनवाई में कंपनी और सरकार षड़यात्रिक करतुतो का पर्दाफाश, कपटपूर्ण ढंग से कोल वाशरी खुलने का विरोध
मस्तूरी ब्लॉक में खुलने वाले अरपा कोल वासरी की जिसके विरोध करते आज भी ग्रामीण नजर आ रहे हैं उनका कहना है कि जो अरपा कोल वासरी की जनसुनवाई रखी गई थी वह जनता के लिए नहीं बल्कि जनप्रतिनिधियों के लिए थी क्योंकि जनता की नाखुश के बावजूद जनप्रतिनिधियों ने अरपा कोल वाशरी से मोटी रकम लेकर कोल वाशरी खोलने का आदेश दे दिया यह जानते हुए की गांव के लोगों को इस कॉल वासरी से कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । गांव के लोगों ने बताया की राशि प्लांट के खुलने से भारी वाहन के कारण सड़क की दुर्दशा आने वाले बच्चों की जान को खतरा फसल की दुर्दशा सभी को झेलना पड़ रहा है ग्रामीणों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के अलावा आल्हा अधिकारियों को भी जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना है नहीं ग्रामीण में यह भय नजर आ रहा है कि उनकी फसलों का क्या होगा कहां से वह अपने और अपने परिवार का जीवन यापन करेंगे गांव के ग्रामीणों ने साथी साथ यह भी कहा लगातार वह कोल वासरी का विरोध करते रहेंगे।

हमें रोजगार की झांसा देकर बरगलाया जाता है हमें कोई भी स्पष्ट जानकारी नही मिला पा रही हैं कि कितने नई नोकरियों उपलब्ध होगी हमारी जमीन को धोका देकर खरीदा गया है कोयलें कि वाशरी हमारे जल स्रोत को प्रदुषित हो जायेगा भारी ट्रकों की आवाजाही के कारण रालिया और भिलाई के ग्रामीणो को बहुत परेशानी हो रही है साथ ही हास्पिटल स्कूल आने जाने को रास्ता प्रभावित होता है

