आज स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर,बेलतरा में शिक्षक -अभिभावक बैठक एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

0

स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, बेलतरा

आज स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, बेलतरा में शिक्षक-अभिभावक बैठक एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान पाठक, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने मिलकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।

बैठक में शिक्षकों एवं अभिभावकों ने मिलकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, मोबाइल उपयोग, लंच बॉक्स, स्वच्छता, बच्चो की उपस्थिति, स्थाई जाती निवास, शिक्षक अभिभावक समिति पर विस्तृत चर्चा की। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा की जा रही शिक्षण व्यवस्था की सराहना की और बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु अपने सुझाव भी साझा किए।

विद्यालय प्रधान पाठक ने कहा कि पौधारोपण से न केवल पर्यावरण संरक्षण होता है बल्कि यह बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है और विद्यालय के क्रिया कलाप जैसे हाथों की सफाई, लड़कियों के लिए मासिक धर्म की जानकारी, गुड टच बैड टच जैसे जानकारियों को साझा किया । जिससे अभिभावक भी इस कार्य शैली को अपने बच्चों के बीच में जानकारी साझा करते रहे । कार्यक्रम का उद्देश्य था — “बेहतर शिक्षा के साथ बेहतर व्यवस्था” की दिशा में विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाना।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनो ने मिलकर पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
विद्यालय परिसर में लगभग 120 पौधों को समस्त अभिभावक एवं स्टाफ द्वारा लगाया गया ।

आज के बैठक में जयकुमार, संतोष कुमार, गया प्रसाद, मुरीत राम, अनवर अंसारी, घनश्याम प्रसाद, देवकुमार, चंद्रप्रकाश, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार, नवरत्न सिंह, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र, अशोक कुमार, रितु धीवर, मधु, शारदा, बचन बाई, कविता, अंकिता चंद्रावती, रीना, सविता आदि अभिभावक उपस्थित रहें । विद्यालय से समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed