गौ रक्षा हम सब का कर्तव्य है, साथ में जीवन रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है मांग को लेकर गौ रक्षकों के द्वारा बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में सौंपा गया ज्ञापन ।
गौ रक्षक राम सिंह ठाकुर को सह सम्मान रिहाई की मांग लेकर गौ रक्षको के द्वारा बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में सौपा गया ज्ञापन।

जी हां हम बात कर रहे हैं बिलासपुर छत्तीसगढ़ की जहां के गौ रक्षाक राम सिंह ठाकुर को षडयंत्र पूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया था। जिनकी रिहाई की मांग को लेकर प्रदेश भर के गौ रक्षक ने कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर में अपना ज्ञापन सौंपते हुए कहां की आज जहां हमारे देश में गाय को माता का दर्जा दिया गया है वही लगातार गाय की हत्या की जा रही है गौ मांस बेचा जा रहा है तस्करी की जा रही है

जिसके ऊपर में शासन के द्वारा कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है अगर कोई गौ रक्षक आवाज उठाना चाहे तो उसे षडयंत्र पूर्वक जेल के अंदर डाल दिया जा रहा है। जिसके लिए पूरे प्रदेश में गौ रक्षको ने भारी मात्रा में एकत्रित होकर आवेदन देने की बात कही। वही रायपुर के आदेश सोनी जिन्होंने खुले आम अपनी उंगली काटकर गौ सेवा की भेंट चढ़ा दी

उन्होंने कहा कि उन्हें उनकी उंगली काटने का वह दुख नहीं है जितनी तकलीफ गौ माता के काटे जाने की है जिसकी तकलीफ आज ना तो सरकार को नजर नहीं आ रही है और ना देश की जनता ।

