डंगनिया ( खैरा) विद्यालय में साइकिल वितरण ।
डगनिया विद्यालय में साइकिल वितरण
शासकीय उच्चतर माध्य विद्यालय डगनिया में आज दिनांक 14.102025 मंगलवार को कक्षा 9वी को छात्राओं को मुख्य अतिथि राजेश सूर्यवंशी द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की मुख्य योजना अंतर्गत सरस्वती निःशुल्क सायकल वितरण प्रदान किया जिसमें हायर सेकेंडरी स्कूल डगनिया के छात्राओं को 33 निशुल्क साइकिल वितरण किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश सूर्यवंशी, एसएमडीसी सदस्य विजय शर्मा,विधायक प्रतिनिधि उमेश गौरहा विद्यालय प्राचार्य तोषण गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। राजेश सूर्यवंशी ने 2003 से लेकर आज तक बालिका शिक्षा हेतु भाजपा सरकार की संवेदनशीलता का जिक्र किया।

विशिष्ट अतिथि विजय शर्मा विद्यालय की विभिन्न समस्या को रेखांकित किया। सरपंच प्रतिनिधि जितेन्द्र काछी जी ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने को कहा।

कार्यक्रम में उपसरपंच डगनिया महेश्वर सूर्यवंशी, एसएमडीसी के सदस्यगण, शाला के सभी व्याख्याता, एवम शिक्षक गांव के नागरिक और समस्त छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री चंद्राकर ने किया।

