दीपावली रोशनी का त्योहार है जो बुराई पर अच्छाई और अधंकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है – प्राचार्य चन्द्रशेखर कोशले ।
*रिपोर्ट लक्ष्मी दिवाकर संभाग हेड बिलासपुर छत्तीसगढ़ मोबाइल नंबर 9644 977951
दशरथ लाल अमरीका बाई स्कूल बंधवा में दीपावली मिलन संपन्न*
“रासेयो के बैनर तले आयोजित
“
मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दशरथ लाल अमरीका बाई आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंधवा वि.ख.लोरमी में दीपोत्सव पर्व के पूर्व दीपावली मिलन एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली,डांस,प्रश्नोत्तरी,दीपक सजाओ,थाली सजाओ एवं अनेकों विविध खेल कार्यक्रम संपन्न हुए।

विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ द्वारा भारत माता और खेत में लगे धान की फसल की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
दीपावली मिलन पर प्राचार्य व सभी स्टॉफ एवं छात्र छात्राओ ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित की।
प्राचार्य चन्द्रशेखर कोशले ने दीपावली के मिलन पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली “रोशनी का त्यौहार” है,जो बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपों,रोशनी और रंगोली से सजाते हैं,नए कपड़े पहनते हैं,और एक-दूसरे को मिठाई और उपहार देते हैं। यह त्यौहार आंतरिक रूप से नकारात्मकता,ईर्ष्या और द्वेष को दूर करने और भीतर के दीपक को प्रज्वलित करने का संदेश देता है।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी गोविंद नवरंग

एवं आभार व्याख्याता शिक्षिका सेवती साहू ने की।
इस अवसर पर व्याख्यता शिक्षक/शिक्षिका क्रमश: विरेन्द्र साहू,गजेंद्र गर्ग,मासूम कोशले,विरेन्द्र मानकर, अनीता पात्रे,हेमलता भास्कर,काजल टोंडे,सकीना कुर्रे अन्य कर्मचारी अभिषेक, मुकेश एवं छात्र-छात्राएं क्रमश:चंद्रशेखर बंजारे,कुलदीप, सचिन कोशले,झरना यादव, जानसी भास्कर,रितु साहू,यामिनी साहू,सुमन, सागर,सुजाता,पायल साहू,नवीन डाहिरे,आशीष,शालिनी साहू,देवीका, प्रेम सागर,अतुल लुसेन,प्रियंका तारीका,रंजीता खांडे,आयुषी कोशले,धनंजय,संजू,पायल,आदित्य, अर्जुन,राहुल,भूपेश,ज्ञानेश्वरी,करीना, लोकेश,संजना,दीपक सिंह ठाकुर, आर्यन बर्मन,भावेश,अर्पित कुमार, लेखराम,धनेश्वर,श्रद्धा माथुर इत्यादि छात्र-छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

