भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें धर्म, नीति और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए – सूर्या 

0

मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत सीपत के तेली धीवर मोहल्ले में जारी अखंड नवधा रामायण पाठ के चौथे दिवस पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या शामिल हुए। उन्होंने विधिवत भगवान श्रीराम की आरती कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगल कामना की।


इस अवसर पर भाजपा नेता बांके बिहारी गुप्ता, यूके कौशिक, अमर सिंह राजपूत, संतोष साहू, सरपंच मनीषा वंशकार, संजय गुप्ता, अजय सूर्यवंशी लव कुमार सूर्यवंशी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। श्री सूर्या ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम की कथा केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए है। श्रीराम ने मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का जो उदाहरण दिया, वह हर मानव के लिए आदर्श है। अगर हम श्रीराम के बताएं मार्ग पर चलें तो परिवार, समाज और राष्ट्र — तीनों का कल्याण सुनिश्चित होगा। उन्होंने आगे कहा कि आज समाज में अच्छाई और मर्यादा की सबसे अधिक आवश्यकता है। जब हर व्यक्ति श्रीराम जैसे आदर्श अपनाएगा, तभी सच्चे अर्थों में रामराज्य की कल्पना साकार होगी।

सूर्या ने कहा कि समाज में संस्कृति और आस्था का यह संगम हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हम तकनीक और विकास के दौर में हैं, लेकिन अगर संस्कृति से कट गए, तो जीवन अधूरा है। श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें धर्म, नीति और सेवा के मार्ग पर आगे बढऩा चाहिए।


उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों और श्रद्धालुओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला मंडल, युवा समूह और ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे। वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा और भक्ति संगीत की मधुर धुनों से पूरा क्षेत्र राममय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed