ग्राम बैमा पंचायत के द्वारा प्रस्तावित जमीन पर सी.सी.रोड़ बनाने पर विवाद , कुछ ग्रामीण कर रहे मांग घर तोड़कर चाहिए सीधे मुक्तिधाम जाने का रास्ता, सरपंच ने कहा ,जनहित का काम पंचायत का, घर तोड़ने का काम नहीं ।

0

ग्राम बैमा पंचायत के सुर्यवंशी समाज मुक्ति धाम रोड़ में आने जाने के लिए सी.सी. रोड़ बनाने का काम चालू कर रहे थे तो कुछ गांव के 10 लोग विवाद कर रहे हैं । इस सी.सी.रोड़ का प्रस्ताव एक महिना पहले हुआ है।हम लोग चाहते हैं कि रोड़ बनाना चाहिए लेकिन किसी के घर तोड़कर हम तो रोड़ नहीं बना सकते घर के पीछे से रास्ता मुक्ति धाम जाने के लिए साधन बना लिया गया है

पंच का कहना है

जिसमें 200 मीटर का सी.सी. रोड़ बनाना है लेकिन कुछ ग्रामीण लोग हैं सी.सी.रोड़ बनाने में विरोध कर रहे हैं कि या सी.सी. रोड़ नहीं बनाना चाहिए क्योंकि वो लोग चाह रहे हैं कि घर को तोड़कर सीधे रोड़ चाहिए घर के पीछे घूमकर मुक्ति धाम नहीं जाएंगे हम पंच लोग का कहना यह है किसी का घर को नुक्सान नहीं हो चाहिए घर के पीछे से रास्ता मुक्ति धाम तक पहुंच गया है जो यह जमीन प्रस्तावित है यहां सी.सी . रोड़ बनना चाहिए

‌ मुक्तिधाम के पास  रहने वाली परिवार का कहना है

हम लोग 15 – साल से इस जगह पर निवास कर रहे पहले कभी इस तरह विवाद हमारे से किसी से नहीं हुआ है समाज के लोगो का आना जाना हमारे घर के पीछे से रास्ता होता है जो मुक्ति धाम जाने का रास्ता है लेकिन कुछ लोग हमारे घर को तोड़कर सीधे रास्ता होना चाहिये कहकर विवाद कर रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed