वंदे मातरम् के 150 वी वर्षगांठ पर स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर बेलतरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

0


बेलतरा। छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार “वंदे मातरम्” के 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर, बेलतरा में दिनांक 07 नवम्बर 2025 को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चो को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का कार्यक्रम दिखाया गया एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम् पर आधारित चित्रकला एवं रंगोली प्रस्तुत किए गए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संदेश का प्रसारण विद्यालय में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों, अभिभावकों ने सामूहिक रूप से देखा तथा उनके साथ वंदे मातरम् का गायन किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल गूंज उठा।

कार्यक्रम में “वंदे मातरम्” गीत के ऐतिहासिक महत्व एवं राष्ट्रप्रेम की भावना पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि यह गीत हमारे स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का स्रोत रहा है।

कार्यक्रम में रामरतन कौशिक, ईश्वरी कौशिक, अशोक तिवारी, नागेश्वर बैशवाड़े, गगन कौशिक, डुलेस्वर भारती, शुभम, विवेक, संगीता, प्रिया, पूर्णिमा, आशी, वर्षा, आकांक्षा, शांति, दीप्ति, साधना उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed