संविधान दिवस: अधिकारी -कर्मचारियो ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठन ।

0

लोकेशन मुंगेली रिपोर्ट लक्ष्मी दिवाकर संभाग हेड बिलासपुर छत्तीसगढ़ मोबाइल नंबर 9644 977951

मुंगेली, संविधान दिवस 26 नवम्बर के अवसर पर आज जिला कलेक्टोरेट परिसर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पाठन किया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर और महात्मा गांधी की छायाचित्र तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी।


कलेक्टर ने संविधान में प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सामाजिक, आर्थिक न्याय, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं समता आदि के अधिकार प्रदान किए गए हैं। हमें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहना चाहिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा एवं सारिका मित्तल सहित जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed