14 साल से टिहुलाडीह स्कूल में कार्यरत अंशकालिक सफाई कर्मचारी को बिना कारण से हटाया, दैनिक रजिस्टर में छेड़छाड़ करने का आरोप प्रधानपाठक पर लगाया ।
ग्राम पंचायत टिहुलाडीह का है जहां के सरकारी स्कूल में 14 साल से कार्यरत सफाई कर्मी व्यास नारायण गेंदले ने कलेक्टर साहब से गुहार लगाते हुए कहा कि मैं 26 अप्रैल 2011 से स्कूल सफाई कर्मचारी के पद पर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा दे रहे थे उनके कार्यकाल में किसी प्रकार की कोई शिकायत या विवाद नहीं हुआ है इसके बावजूद मुझे एक दिसंबर 2025 को प्रधानपाठक द्वारा मौखिक रूप से बताया गया कि मुझे नौकरी से बर्खास्त किया जा रहा है

।जबकि मैं लगातार स्कूल में अपनी ड्यूटी कर रहे थे और अचानक से षड्यंत्र के तहत कुछ लोगों की मिली भगत से प्रधान पाठक ने उन्हें स्कूल में कार्य करने के लिए मना कर दिया साथ ही साथ जिस रजिस्टर में व्यास गेंदले की उपस्थिति दर्ज होती है उस रजिस्टर को भी छेड़छाड़ करने का आरोप प्रधान पाठक पर व्यास गेंदले ने लगाया है हम बता दे की विकास गेंदले और सूत्रों के मुताबिक हमें जानकारी मिली कि प्रधान पाठक के द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को यह सूचना दी गई है की व्यास गेंदले डेढ़ साल से अनुपस्थित है जिसकी वजह से उन्हें हटाया जा रहा है जबकि विकास गेंदले ने बताया 4 महीने लेकर 6 महीने में उनका पेमेंट दिया जाता है जो कि उनको मिलते आ रहा है अब सोचने वाली बात यह है की जो आदमी डेढ़ साल से गायब है स्कूल में कार्य में ही नहीं आता है उन्हें शिक्षा विभाग पेमेंट किस बात की देरी है। प्रधान पाठक के द्वारा यह पूरा मुद्दा षडयंत्र पूर्वक निपटाया जा रहा है ऐसा प्रतीत होता है।

