बच्चों से वसूले गए 4000 रु  इस विषय पर जानकारी स्कूल प्राचार्य द्वारा गोल-गोल जवाब,,

0

ग्राम पंचायत सकर्रा तखतपुर ब्लॉक का है जहां 12वीं क्लास के साइंस के 40 बच्चों से₹100 पर हेड के हिसाब से लिया गया है जिसका कहीं कोई हिसाब नहीं है। कि यह पैसा गया कहां जब हमने इसकी जानकारी स्कूल के प्राचार्य महोदय से ली तो उनके द्वारा भी कोई संतुष्टि जनक जवाब हमें नजर नहीं आया। जबकि बच्चों के पालक ने स्वयं बताया है कि उनके द्वारा बच्चों को₹100 दिया गया है स्कूल के नाम से वही हमने शाला विकास शिक्षा समिति के अध्यक्ष से बात की तो उन्होंने बताया कि प्रार्चाय महोदय के द्वारा मनमानी की जाती है।

किसी भी चर्चा के लिए शाला विकास समिति को सूचित नहीं किया जाता इसलिए यह पैसे वाली बात उन्हें भी नहीं पता जबकि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए अरबो रुपए दे रही है तो यह 4000 बच्चों से लेने वाली बात कुछ हजम नहीं हो रही है। जबकि सरकारी स्कूल की ऐसा स्थिति है तो प्राइवेट स्कूलों का क्या हाल होगा देखते हैं की ऐसे मनमानी करते प्राचार्य की खिलाफ शासन प्रशासन क्या कार्यवाही करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed