2 साल से कचरा सफाई का काम कर रहे , साड़हिन महिला समुह को ,साल भर से वेतन नहीं मिला , एक सप्ताह के अंदर वेतन नहीं मिलने पर जनदर्शन में समुह के द्वारा शिकायत करने को तैयार।
साड़हिन माता समूह की महिलाओं को क्यों नहीं मिल पाया आज तक के उनका वेतन,,
यह पूरा मामला मस्तूरी ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पताईडिह का है जहां ।की महिलाएं अभी तक बिना वेतन के कार्य कर रही है और वेतन की आस लगाए बैठी है हम बता दें पूर्व सरपंच के द्वारा इन महिलाओं को₹16000 भुगतान किया गया था उसके बाद आज तक के वर्तमान सरपंच के द्वारा न तो इन महिलाओं को किसी प्रकार की सुविधा दी गई और नहीं ₹1 भुगतान किया गया बल्कि महिलाओं ने बताया कि यह अपने गांव में सफाई कर्मी का काम करते आ रही है

और इसी आस में है कि कभी ना कभी इनको इनका वेतन दिया जाएगा महिलाओं ने बताया कि कुछ समय पहले गांव के सचिव और रोजगार सहायक के द्वारा महिलाओं से यह बोला गया कि उनकी राशि आ गई है लेकिन सरपंच के द्वारा निकाल ली गई है। वही जब महिलाओं ने इसकी जानकारी सरपंच से लेनी चाहिए तो सरपंच ने अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए उनसे यह कहा कि आपकी राशि का भुगतान क्या मैं अपनी धान बेचकर करूं अब देखने वाली बात यह है कि अगर राशि निकल गई है तो वह गई कहां।

