एक हजार दीप जलाकर नवयुग का किया स्वागत ।

0
IMG-20251221-WA0107.jpg

एक हजार दीप जलाकर नवयुग का किया स्वागत

बेलतरा- 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम कर्रा खुटाघाट में देव संस्कृति विद्यालय के सौजन्य से प्रारंभ हुआ है। यज्ञ संचालित करते हुए टोली नायक प्रमोद बारचे ने बताया कि “यज्ञो भुवनस्य नाभि” यज्ञ से ही हमें सुख शांति प्राप्त होती है। इसी तरह का कार्यक्रम अमेरिका रूस लंदन आदि सभी देशों में भी किया जा रहा है यह वर्ष पूजनीया माता जी का जन्म शताब्दी वर्ष जिसमें मां का करुणा, प्रेम, दया, ममता का संचार कर पूरे विश्व को सतयुग जैसा बनाया जाएगा।


24 कुण्डीय यज्ञ में आज 50 जोड़ा मुख्य यजमान बनकर आहुति दिए हैं। युग गायक जयसिंह राजपूत, वादक शिवम कुमार,रथ चालक श्यामलाल कोर्राम, संगीत प्रस्तुत किए एवं देव आवाहन किया। इस यज्ञ में 45 बच्चों ने विद्यारंभ संस्कार दो बच्चों का मुंडन संस्कार एक बच्चे का नामकरण कराया गया। इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रफुल्ल बैशवाड़े, देव संस्कृति विद्यालय के प्राचार्य हर प्रसाद कैवर्त, सुरेश बैशवाड़े, टिंकू बैशवाड़े, संतोष धीवर, श्रीमती नंदनी पटनवार, घनसाय बैगा, ओमप्रकाश राठौर, रामकुमार श्रीवास, उधो राम प्रजापति, फेकू लाल साहू, साधुराम कौशिक, रामाधार श्रीवास, छेदीलाल कश्यप, सत्रुहन कश्यप, सहित करीब 500 ग्रामीण जन उपस्थित थे।


कार्यक्रम में गायत्री शक्ति पीठ विनोबा नगर के प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी हेमराज वैश्य, रामगोपाल कश्यप, एस के शर्मा, शर्मा, होम सिंह साहू, तथा अशोक साहू की उपस्थिति रही। साथ ही तीरथ राम कश्यप, पुजारी राम कश्यप, शिवचरण साहू, महेंद्र कश्यप, टीपी गौरहा, नलिनी कश्यप, जागेश्वरी साहू, योगिता साहू आदि सभी लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। बेलतरा से रामाधार श्रीवास, जमुना प्रसाद कश्यप, धनेश्वर कश्यप, गणेश श्रीवास, फुल सिंहराज, राम कुशल धीवर तथा देव संस्कृति विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका गण तन-मन से जुड़े हुए हैं। श्रीमती आशा सुल्तानिया शक्तिपीठ शिवरीनारायण भी गोष्टी लिए। आज शाम 4:00 बजे दीप यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें एक हजार दीप जलाकर नवयुग का स्वागत किया।
कल 21 दिसंबर को 24 लोगों का गुरु दीक्षा संस्कार कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed