पीडीएस चावल की समस्या को लेकर ग्रामीणों का  फुटा आक्रोश  सोसाइटी (मंडी )में प्रबंधक का घेराव

0

पी डी एस चावल की समस्या को लेकर ग्रामीणों का फुटा आक्रोश,किया सोसाइटी (मंडी)में प्रबंधक का घेराव

आज कलेक्टर आफिस में जाकर जनदर्शन में भारी संख्या में समस्त ग्रामवासी शिकायत करने के लिए जा रहे हैं।

भरारी – बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भरारी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (सोसायटी) में चावल वितरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
लगातार शिकायतों और आरोपों से घिरी इस सोसायटी में एक बार फिर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। सोमवार को पंचायत के हितग्राहियों ने मंडी परिसर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि नवंबर माह का फिंगर प्रिंट लेकर उनकी उपस्थिति दर्ज कर ली गई, लेकिन अब तक चावल का वितरण नहीं किया गया। यही नहीं, अक्टूबर माह में भी फिंगर लगवाने के बावजूद शक्कर नहीं दिया गया है। इससे हितग्राही परिवारों में भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी दो से तीन माह तक फिंगर लगवाकर चावल नहीं दिए जाने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। कुछ हितग्राहियों का कहना है कि बार-बार ऐसी स्थिति बनने से उन्हें संदेह है कि उनके हिस्से का राशन कहीं और खपाया जा रहा है।
गौरतलब है कि कुछ महीने पूर्व लगातार विवादों के चलते सोसायटी से वितरणकर्ता को हटाकर इसे ग्राम पंचायत के अधीन कर दिया गया था, ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके। बावजूद इसके हालात जस के तस बने हुए हैं और ग्रामीणों का शोषण रुकने का नाम नहीं ले रहा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूरे मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को है, इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा लंबित चावल का तत्काल वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि गरीब हितग्राहियों को उनका हक मिल सके।

संबंधित विभाग में शिकायत के बावजूद भी नहीं हो रही कार्यवाही:-
ग्रामीणों द्वारा दो माह पहले भी कलेक्ट्रेट और खाद विभाग में शिकायत दर्ज कराया गया था फिर भी कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं किया गया।

दूसरे गांव की समिति से कई लोग लाते हैं चावल-:
जानकारी के अनुसार बता दे की गांव के बहुत से लोग दूसरे गांव की सेवा सरकारी समिति से चावल लेकर आते हैं और उन्हें 1 से 5 किलो चावल कम दिया जाता है यह कहकर की कि तुम दूसरे गांव से आए हो। इस प्रकार से हितग्राहियों का फायदा उठाया जा रहा है।

प्रबंधक का जवाब:-
सेवा सहकारी समिति मर्यादित भरारी के प्रबंधक भावना शुक्ला से ग्रामीणों ने पूछा तो बताएं कि संबंधित विभाग में और कलेक्टर विभाग में लिखित रूप से शिकायत,जानकारी दे दिया गया है फिर भी आगे की कार्रवाई नहीं हो रही है।

इस संदर्भ में जोहित कौशिक,देवी प्रसाद ,जमुना कश्यप, नीरज पांडे, संजू तिवारी ,जय किशन , जयप्रकाश ,रामकुमार साहू ,रविशंकर ,बिहारी लाल गढेवाल ,राजकुमार ,विक्रम यादव रामू साहू, गौतम साहू ,भगवत प्रसाद ,संतोष कुमार ,शनि के साथ-साथ भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed