मल्हार कांग्रेस पार्टी ने रघुराज पांडेय को मल्हार मंडल अध्यक्ष बनाकर जिम्मेदारी सौंपी।
मल्हार। कांग्रेस पार्टी ने रघुराज पान्डेय को मल्हार मंडल अध्यक्ष बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज व एआईसीसी महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट की टीम ने पहली बार प्रदेश के सभी जिलों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पूर्व मल्हार जोन अध्यक्ष गणेशदत्त राजू तिवारी ने बताया कि मस्तुरी ब्लॉक में 11 मंडल बनाये गए हैं, जिसमें मल्हार मंडल से वरिष्ठ कांग्रेसी रघुराज पान्डेय को मल्हार मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिससे मल्हार मंडल के साथ ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक मजबूती आएगी और आने वाले समय में बूथ कमेटियोंं का गठन पूरा कर लिया जाएगा।

कार्यकर्ताओ ने मल्हार मंडल में रघुराज पान्डेय को अध्यक्ष बनने के बाद कार्यक्षेत्र में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जगाई है।

