सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम डंगनिया खैरा में आज सुबह अधेड़ पुरुष की लाश पेड़ पर गले में रस्सी बंधी हुई मिली, हत्या की आशंका जताई जा रही है पुलिस टीम पहुंची मौके पर जांच में जुट गई
पेड़ पर गले में रस्सी बंधी मिली अधेड़ पुरुष की लाश

मिली जानकारी अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम डंगनिया खैरा में रविवार सुबह ग्रामीणो ने खारुन नदी जाने के पैडगरी रास्ता में एक अधेड़ पुरुष की लाश देखी जिसकी एक पेड़ पर गले में रस्सी बंधी हुई। वही शरीर में कइ जगह चोट के निशान थे हत्या के पहले मृतक से मारपीट की आंशका इस पुरे मामले में आंशका जताई जा रही है। पहले रास्ते में मृतक के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद अधेड़ को मारने के उद्देश्य से गले में रस्सी बंधी गला घोंटने का प्रयास किया गया होगा। और उसे पेड़ से लटका दिया। वही लाश
के पास एक स्कुटी भी मिला है जिसको मृतक का बताया जा रहा है। वही इस घटना की सुचना ग्रामीणों ने सीपत पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई पुछताछ में पता चला कि लाश दौलत राम कौशिक पिता गणेश राम कौशिक उम्र 55 वर्ष की है जो सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर मे रहता था शाम को घर से निकला था मृतक वर्तमान में बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा में अपनी दुसरी पत्नी के साथ रहता था जो शनिवार शाम को घर से रेड कलर की मेस्ट्रो स्कुटी cg 10 BG से निकला था जिसकी आज सुबह खाऊन नदी के किनारे एक पेड़ में गले में रस्सी बंधी लाश मिली हैं बहरहाल पुलिस अधेड़ पुरुष की मौत की वजह जानने में जांच शुरू कर दी है साथ ही बिलासपुर एएसपी अर्चना झा डाग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच गई है


