भरारी में अखंड नवधा रामायण का आयोजन,कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ ।

0


चतुर्थ वर्ष में भी श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

भरारी (संवाददाता)। ग्राम पंचायत भरारी में अखंड नवधा रामायण का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन का यह चतुर्थ वर्ष है, जिसे लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकालकर किया गया। कलश यात्रा में गांव के बड़े बुजुर्गों सहित भारी संख्या में बच्चे, युवतियां और महिलाएं शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ कलश यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरे गांव में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
सभी सदस्यों सहित समस्त ग्राम वासी गाजे-बाजे के साथ भक्तिमय गीत गायन करते हुए


आयोजन स्थल मंझवारा भरारी से सभी युवतियां और महिलाएं सिर पर कलश लेकर गांव के भ्रमण करते हुए सिंघरी तालाब जल लेने के लिए गए और वहां से जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए वापस नवधा रामायण आयोजन स्थल में पहुंचकर कलश यात्रा को संपन्न किया गया।

आयोजन के दौरान श्रद्धालु अखंड नवधा रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन हैं। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है।

ग्रामीण संवाद से रविन्द्र गढ़ेवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed