तखतपुर ब्लाक पोड़ी धान खरीदी केंद्र में 240 क्विंटल का घोटाला ,सिस्टम में धान खरीदी दिखाया जा रहा है, फंड से धान गायब।
जिला बिलासपुर के तखतपुर ब्लॉक अंतर्गत धान मंडी पोड़ी में धान खरीदी केंद्र में सूत्रों के द्वारा जानकारी मिली है जहां सिस्टम में आज के तारीख में 240 क्विंटल धान का अपडेट दिखाया जा रहा है लेकिन फड़ से धान को या तो हवा उड़ा कर ले गई है या चूहे खा गए हैं पोड़ी धान मंडी का फड़ पूरा खाली है। जबकि भौतिक सत्यापन अधिकारियों के द्वारा की जा चुकी है अब सोचने वाली बात यह है की किस बात का भौतिक सत्यापन अधिकारियों के द्वारा धान मंडी में किया गया है। और अगर भौतिक सत्यापन में धान की अपडेट है तो फिर धान गया कहां। यह अधिकारियों और धान मंडी कर्मचारियों के बीच में मेल मिलाप नजर आ रहे हैं। और इस मेल मिलाप में सरकारी धान का बड़ी संख्या लाखों का घोटाला नजर आ रहा है। अब देखने वाली बात यह है कि हमारे चैनल के द्वारा इस प्रदर्शित के बाद में शासन ऐसे धान मंडी अधिक कर्मचारी और अधिकारियों पर क्या एक्शन लेती है या यूं ही अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा घोटाले के ऊपर में घोटाला किया जाएगा और शासन के आंख में धूल झोंक जाएगा


